CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

By Newsdesk Admin
04/11/2026
Share
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

सीजी भास्कर, जशपुर 4 नवंबर। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जशपुर पुलिस ने अभिनव पहल की है। जशपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट बैंक (Helmet Bank) का शुभारंभ किया। इस बैंक में 1000 हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से अस्थायी रूप से हेलमेट दिया जाएगा। वाहन चालक अपना काम पूरा करने के बाद हेलमेट वापस जमा कर सकेंगे।

Contents
  • हर सफर में हेलमेट जरूरी
  • जरूरतमंदों को अस्थायी हेलमेट
  • बिना हेलमेट वालों पर भी अभियान
  • जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें :  Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

 

हर सफर में हेलमेट जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अनेक लोगों की जान चली जाती है। हेलमेट का नियमित उपयोग ऐसी दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और मृत्यु के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। छोटी-सी सावधानी न केवल व्यक्ति का जीवन बचा सकती है, बल्कि उसके परिवार को भी अपूरणीय क्षति से बचा सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाना चाहिए। जशपुर पुलिस का हेलमेट बैंक (Helmet Bank) जनहितकारी नवाचार है। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को व्यावहारिक सहायता मिलेगी और यातायात नियमों के पालन के लिए भी प्रेरित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Cyber Awareness :  वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं

 

जरूरतमंदों को अस्थायी हेलमेट

जशपुर पुलिस द्वारा संचालित हेलमेट बैंक की व्यवस्था के तहत ऐसे नागरिकों को अस्थायी रूप से हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्हें किसी जरूरी काम से अचानक दोपहिया वाहन से निकलना हो और उनके पास हेलमेट उपलब्ध न हो। तत्काल हेलमेट खरीदने की आर्थिक सुविधा नहीं होने पर भी वे इस व्यवस्था का लाभ ले सकेंगे। नागरिक अपना आवश्यक कार्य पूरा करने के बाद स्वयं का हेलमेट लेकर आएंगे और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराया गया हेलमेट बैंक में वापस जमा करेंगे। इसके साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा जागरूकता से जुड़े एक छोटे से सेवा कार्य में पुलिस का सहयोग भी करना होगा। इस तरह हेलमेट बैंक (Helmet Bank) के जरिए जरूरतमंदों को सुविधा देने के साथ सड़क सुरक्षा के संदेश को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Cyber Awareness :  वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं

 

बिना हेलमेट वालों पर भी अभियान

जशपुर पुलिस बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान भी चला रही है। इसके तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के वाहन जब्त किए जा रहे हैं। नया हेलमेट खरीदकर उसकी रसीद प्रस्तुत करने पर बिना चालान काटे वाहन छोड़ा जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में हेलमेट के नियमित उपयोग की आदत विकसित करना है।

जशपुर पुलिस ने जिले में दोपहिया वाहन से यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट का उपयोग कराने का संकल्प लिया है। ‘हर सिर पर हेलमेट, सुरक्षित आप, सुरक्षित परिवार’ के संदेश के साथ शुरू की गई यह पहल सड़क सुरक्षा को जनभागीदारी से जोड़ने की कोशिश है।

 

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Case :  निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल

 

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया और कृष्णा राय उपस्थित थे। इसके अलावा सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Aghori Baba Assault : जलती चिता से हड्डियां निकालने का आरोप, तंत्र-मंत्र के शक में अघोरी बाबा की बेरहमी से पिटाई

Sakti PDS shop dispute : चावल नहीं मिलने पर बवाल, सेल्समैन पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप
Danteshwari Temple : नवरात्रि में भक्तों के लिए खास इंतज़ाम, मां दंतेश्वरी मंदिर में पदयात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात
Maintenance Rights : बालिग होने के बाद भी नहीं खत्म होगी जिम्मेदारी, बेटी के हक पर हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
Road Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने बुजुर्ग को कुचला, सड़क पर मचा चीख पुकार का माहौल
Ayushman Vy Vandana Card : 70 साल से ऊपर बुजुर्गों के लिए शिविर शुरू, 5 लाख तक फ्री इलाज की सुविधा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

जशपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ…

llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

सेंटर में अवैध सोनोग्राफी (Illegal Sonography) संचालन किए…

Cyber Awareness
Cyber Awareness :  वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं

मुंगेली पुलिस की विशेष पहल से अचानकमर टाइगर…

Illegal Liquor Case
Illegal Liquor Case :  निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल

अवैध शराब परिवहन के मामले में दुर्ग पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?