सीजी भास्कर, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर अब भी बना (Chhattisgarh Weather) हुआ है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 8 जिलों में गरज-चमक, बारिश और बिजली गिरने की आशंका को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

इन 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना Chhattisgarh Weather
मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…Honda Activa Theft : एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
पखांजूर में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। पखांजूर में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं सुकमा में 7 सेंटीमीटर और कोंटा में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का अवशेष है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों में कमजोर होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…Gambling Raid : बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 आरोपी गिरफ्तार; ₹52,430 जब्त
रायपुर में 32 डिग्री तक रह सकता है तापमान
राजधानी रायपुर में गुरुवार को बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री (Chhattisgarh Weather) कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक था। अगले 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट से रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने की संभावना है।
खबरें और भी हैं…RPF Band Competition : बिलासपुर में अखिल भारतीय रेलवे बैंड प्रतियोगिता का समापन, पूर्व रेलवे ने हासिल किया पहला स्थान


