सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे परियोजना की तैयारी (Highest Railway Station) कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से लद्दाख के लेह तक 489 किलोमीटर लंबी रेललाइन बनाने की योजना है। इस रूट पर तंगलांग ला के पास समुद्र तल से करीब 5,256 मीटर की ऊंचाई पर रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। योजना पूरी होने पर भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है।

चीन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी Highest Railway Station
फिलहाल दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन का रिकॉर्ड चीन के तांगगुला स्टेशन के नाम है, जो करीब 5,068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भारत का प्रस्तावित स्टेशन इससे लगभग 188 मीटर अधिक ऊंचाई पर होगा।
1.31 लाख करोड़ की परियोजना, 270 किमी लंबी सुरंगें
बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन परियोजना पर करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह रेलमार्ग हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा।
इस परियोजना की खास बात करीब 270 किलोमीटर लंबी सुरंगें होंगी। इनके जरिए ट्रेन दुर्गम पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरेगी और यात्रा को आसान बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें…US Midterm Elections : अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम
बर्फबारी और कम ऑक्सीजन बड़ी चुनौती
इतनी ऊंचाई पर रेलवे लाइन का निर्माण आसान नहीं होगा। यहां अत्यधिक ठंड, बर्फबारी, ऑक्सीजन की कमी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियां इंजीनियरों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं।
रेलवे मंत्रालय इस परियोजना का सर्वे पूरा कर चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार है। हालांकि, अभी निर्माण की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है और काम पूरा होने की समयसीमा भी तय नहीं की गई है।
खबरें और भी हैं…Tata Iveco Deal : मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील


