बालोद, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद की ओर से 13 नवंबर को रोजगार मेला (Balod Rojgar Mela 2026) आयोजित किया जाएगा। इस मेले में तीन निजी नियोजकों द्वारा कुल 220 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेले का आयोजन संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय बालोद में एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fertilizer Token System : अब मोबाइल एप से बुक होगा खाद, टोकन दिखाने पर मिलेगी यूरिया की बोरी
किन युवाओं को मिलेगा मौका
रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए पद उपलब्ध रहेंगे। इनमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य योग्यताधारी युवा आवेदन कर सकते हैं। तीन नियोजकों के माध्यम से कुल 220 तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Asus Zenbook : 33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू
ऑनलाइन आवेदन जरूरी
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Highest Railway Station : चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?
साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
रोजगार मेले में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लानी होगी। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Tata Iveco Deal : मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील
अधिक जानकारी के लिए संपर्क
रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय बालोद के दूरभाष नंबर 07749-299509 पर संपर्क कर सकते हैं। यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Extortion Case : रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों पर एफआईआर



