सीजी भास्कर, 06 नवम्बर । दीपावली को देखते हुए रायगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिठाई और नमकीन की दुकानों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने ढिमरापुर चौक स्थित विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं। (Food Department Inspection)
यह भी पढ़ें : Biryani Case : रेस्टोरेंट की बिरयानी में निकला कॉकरोच, जांच के लिए पहुंची खाद्य एवं औषधि विभाग

हल्दीराम सोनपापड़ी का नमूना भी रायपुर लैब भेजा गया
जांच (Food Department Inspection) के दौरान इंस्टेंट मिक्स गुलाब जामुन, आकाश गार्लिक मिक्सचर, गंगा-जमुना नमकीन और हल्दीराम सोनपापड़ी के नमूने लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए रायपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के दौरान मिठाई और नमकीन की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में जांच अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Patanjali Cow Ghee Recall : पतंजलि गाय के घी में तय सीमा से 5 गुना सीसा, एक बैच पर रोक, देशभर से वापसी के आदेश
खाद्य सामग्री में गड़बड़ी मिलने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
टीम ने दुकान संचालक को साफ-सफाई रखने और एक्सपायरी सामग्री नहीं बेचने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 10 से ज्यादा खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई (Food Department Inspection) की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं :त्यौहार सीजन Action : जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की होटलों में सरप्राइज चेकिंग, किराना दुकानों में भी पहुंची टीम


