सीजी भास्कर, 6 नवंबर। दीपावली से पहले रायगढ़ में पटाखा दुकानों की जांच तेज (Firecracker Seizure) हो गई है। इसी बीच पतरापाली में निर्धारित स्थान के बजाय सड़क किनारे पटाखे बेचने पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके से पटाखे जब्त कर लिए।

निर्धारित जगह के बजाय सड़क पर लगा रखी थी दुकान Firecracker Seizure
जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम को सड़क किनारे पटाखे बेचे जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान ओम पटाखा बाजार के विक्रेता दिनेश पटेल निर्धारित स्थल से अलग दुकान लगाकर आतिशबाजी बेचते मिले। इसके बाद अधिकारियों ने पटाखे जब्त कर लिए।
यह भी पढ़ें…Bhilai Market : बाजारों में जाम से निपटने निगम सख्त, सड़क पर दुकान बढ़ाई तो होगी कार्रवाई
लाइसेंस में तय स्थान पर ही बिक्री की अनुमति
अधिकारियों ने बताया कि अस्थायी आतिशबाजी विक्रय लाइसेंस के तहत पटाखों की बिक्री और भंडारण केवल स्वीकृत स्थान (Firecracker Seizure) पर ही किया जा सकता है। लाइसेंस मिलने का मतलब यह नहीं है कि दुकानदार किसी भी दूसरी जगह बिक्री कर सकता है।
नियम तोड़ने पर लाइसेंस भी हो सकता है रद्द
जिला प्रशासन ने सभी पटाखा विक्रेताओं को नियमों का पालन करने की हिदायत (Firecracker Seizure) दी है। प्रतिबंधित पटाखे बेचने, तय स्थान से बाहर दुकान लगाने या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर विस्फोटक अधिनियम और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें पटाखे जब्त करने के साथ लाइसेंस निलंबित या निरस्त भी किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं…Chit Fund Fraud : चिटफंड कंपनी की संचालक और CEO को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना


