सीजी भास्कर, 6 नवंबर। भिलाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदंबा इंडस्ट्रीज में शुक्रवार सुबह अचानक आग (Bhilai Factory Fire) लग गई। सुबह करीब 9 बजे फैक्ट्री से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग Bhilai Factory Fire
जगदंबा इंडस्ट्रीज में फोम के गद्दे बनाने का काम होता है। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया।
यह भी पढ़ें…Korba Crime : कोरबा में घर के अंदर मृत मिली महिला, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच
पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर स्थिति (Bhilai Factory Fire) को संभाला। फिलहाल फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…Raipur Police : रायपुर में नॉर्थ जोन पुलिस का बड़ा अभियान, एक सप्ताह में 200 लोगों पर कार्रवाई
आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा
आग कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों की टीम घटना की जांच (Bhilai Factory Fire) कर रही है। वहीं, किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
खबरें और भी हैं…Bhilai Steel Plant : भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक एसएन बोस का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस


