सीजी भास्कर, 08 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बिजली का करंट लगने से कपड़ा कारोबारी और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना नेहरू चौक स्थित उनके घर की है, जहां बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैल गया था। सुबह बालकनी में पहुंचते ही कारोबारी ग्रिल के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उससे चिपक गए। पिता को बचाने की कोशिश में बेटा भी बिजली की चपेट में आ गया। (Father Son Electric Shock Death)
यह भी पढ़ें : पैर बांध शरीर पर लपेटा बिजली का तार, फिर लगाया करंट, बहन को तड़पा कर मारा, क्यों हैवान बना भाई…?
पिता को बचाने पहुंचे बेटे की भी गई जान : Father Son Electric Shock Death
जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता (45) शुक्रवार सुबह नींद से जागने के बाद घर की बालकनी में गए थे। वहां लगी लोहे की ग्रिल को छूते ही उन्हें तेज करंट लगा और वे उससे चिपक गए। पिता को इस हालत में देखकर उनका 24 वर्षीय बेटा ओम गुप्ता उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
दोनों को करंट लगता देख राकेश की पत्नी वर्षा गुप्ता (45) भी उन्हें बचाने पहुंचीं। इस दौरान उन्हें भी बिजली का तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरीं। घर में चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : Electrician Falls From Pole : बिजली मरम्मत के दौरान खंभे से गिरा ठेका कर्मी, सिर फटने से मौत, करंट लगने की भी आशंका

अस्पताल में पिता-पुत्र को मृत घोषित किया
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश गुप्ता और उनके बेटे ओम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वर्षा गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी (Father Son Electric Shock Death) है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें :Electric Shock Death : बिजली खंभे पर मरम्मत के दौरान करंट लगने से ठेका कर्मचारी की मौत
हाईटेंशन तार से करंट फैलने की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के पास से 11 हजार केवी का हाईटेंशन तार गुजरता है। आशंका जताई जा रही है कि तार से निकली चिंगारी या उसके संपर्क में आए किसी सामान के कारण बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैल गया। वहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले (Father Son Electric Shock Death) की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Raipur Current Death : थाने के बाहर वाटर कूलर बना मौत का जाल, युवक की करंट से मौत; बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा
ख़बरें और भी हैं :Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत


