CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये

Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये

By Newsdesk Admin
11/11/2026
Share
Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये
Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये

सीजी भास्कर, 11 नवंबर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की दिग्गज कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग इन दिनों अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव के साथ उनके कथित संबंधों और उस महिला के चीनी जासूसी गतिविधियों से जुड़े होने की आशंकाओं के बीच कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा असर हुआंग की संपत्ति पर पड़ा है। उनकी नेटवर्थ में एक ही कारोबारी दिन में करीब 6.8 अरब डॉलर यानी लगभग 64 हजार करोड़ रुपये की कमी आई है। (Major Blow Jensen Huang)

Contents
  • अमीरों की सूची में आठवें से दसवें स्थान पर पहुंचे
  • कंपनी ने मामले की जांच कराने का किया ऐलान : Major blow Jensen Huang
  • तलाक हुआ तो संपत्ति के बंटवारे पर उठेंगे सवाल : Major blow Jensen Huang
  • कैलिफोर्निया के कानून के तहत हो सकता है संपत्ति का बंटवारा

 

अमीरों की सूची में आठवें से दसवें स्थान पर पहुंचे

फोर्ब्स के मुताबिक, 9 नवंबर को कारोबार शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे में ही जेन्सेन हुआंग की संपत्ति 7.4 अरब डॉलर घटकर 154.7 अरब डॉलर रह गई। कारोबार समाप्त होने तक उन्हें करीब 6.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इसके साथ ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में उनकी रैंकिंग आठवें स्थान से गिरकर दसवें स्थान पर पहुंच गई। अब वह वॉरेन बफेट और लैरी एलिसन से भी पीछे हो गए हैं।

यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब टेक्नोलॉजी शेयरों में पहले से ही दबाव बना हुआ है। एनवीडिया के शेयरों में गिरावट का असर हुआंग की संपत्ति पर इसलिए भी तेजी से पड़ता है, क्योंकि उनकी कुल नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा कंपनी में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा हुआ है।

कंपनी ने मामले की जांच कराने का किया ऐलान : Major blow Jensen Huang

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपने निजी संबंधों को स्वीकार करते हुए पत्नी और बच्चों को हुई तकलीफ के लिए माफी मांगी है। उन्होंने मामले की जांच में पूरा सहयोग देने की बात भी कही है। वहीं, एनवीडिया के बोर्ड का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई कारण नहीं है, जिससे यह माना जाए कि कंपनी की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी या गोपनीय कारोबारी रहस्यों से समझौता हुआ है। हालांकि, इस पूरे विवाद का असर कंपनी के नेतृत्व और निवेशकों के भरोसे पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये
Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये

 

तलाक हुआ तो संपत्ति के बंटवारे पर उठेंगे सवाल : Major blow Jensen Huang

जेन्सेन हुआंग ने 1985 में लोरी हुआंग से शादी की थी। दोनों की मुलाकात ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उनकी शादी को चार दशक से ज्यादा समय हो चुका है। फिलहाल दोनों के अलग होने या तलाक की अर्जी दाखिल करने की कोई सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, संभावित तलाक की स्थिति में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट में हुआंग की अनुमानित 162.2 अरब डॉलर की संपत्ति का आधा हिस्सा करीब 81.1 अरब डॉलर बताया गया है। यह रकम जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक के समझौते में मिली लगभग 35 अरब डॉलर की संपत्ति से भी अधिक होगी।

कैलिफोर्निया के कानून के तहत हो सकता है संपत्ति का बंटवारा

हुआंग परिवार कैलिफोर्निया में रहता है, जहां कम्युनिटी प्रॉपर्टी कानून लागू होता है। इसके तहत शादी के दौरान अर्जित संपत्ति को आमतौर पर पति-पत्नी के बीच बराबर बांटा जाता है। हालांकि, शादी से पहले की संपत्ति, विरासत, उपहार और वैवाहिक समझौतों के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है। (Major blow Jensen Huang)

हुआंग के पास एनवीडिया की 3.5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है और वह कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा इसी शेयरहोल्डिंग से आता है। फिलहाल उनके सामने कंपनी से जुड़ी जांच और निजी जीवन के विवाद, दोनों चुनौतियां बनी हुई हैं। हालांकि, तलाक और संपत्ति के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

BSP Privatization Row : BSP निजीकरण पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल पर सांसद के बयान से सियासी विवाद
Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा
LPG Crisis India 2026 : LPG संकट पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- ‘होटल-रेस्तरां बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’
Attack in GARABAA : भिलाई गरबा उत्सव में जमकर बवाल, मुस्लिम छात्र ने युवक का फोड़ा सिर
दुकानदार को धमकी – “यहां धंधा करना है तो 500 मुझे दे” मामला भिलाई का

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये
Major Blow Jensen Huang : कथित अफेयर विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग को बड़ा झटका, एक दिन में गंवाए 64 हजार करोड़ रुपये

Major Blow Jensen Huang : हुआंग परिवार कैलिफोर्निया…

Outstanding performance Asian films : चार दिनों में दो एशियाई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 1,113 करोड़ की कमाई; IMAX से मिले 272 करोड़
Outstanding performance Asian films : चार दिनों में दो एशियाई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 1,113 करोड़ की कमाई; IMAX से मिले 272 करोड़

Outstanding performance Asian films : रणबीर कपूर, यश…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 11.4 डिग्री तक गिरा; दुर्ग सबसे गर्म

Chhattisgarh Weather : मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश…

PM Modi Rahul Gandhi Debate Challenge
PM Modi Rahul Gandhi Debate Challenge : भूपेश बघेल का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार करें!

PM Modi Rahul Gandhi Debate Challenge : बघेल…

Another FIR against hotelier Tandon
रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी पर एक और FIR, सरकारी सील तोड़कर कब्जा करने का आरोप

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। रायपुर के होटल कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?