सीजी भास्कर, 11 नवंबर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किए जाएंगे। (Presidential honor) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। इस उपलब्धि में सफाई कर्मचारियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों और आम नागरिकों की भागीदारी को अहम माना गया है।
सफाई मित्रों को भी मिलेगा सम्मान : Presidential honor
इस बार पुरस्कार समारोह में सफाई मित्रों और मैदानी कर्मचारियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। प्रत्येक चयनित शहर से चार प्रतिनिधि मंच पर जाकर पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इनमें सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक और स्वच्छता मिशन से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।
समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।
4751 से अधिक शहरों का हुआ मूल्यांकन : Presidential honor
स्वच्छ सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण है। इसमें देशभर के 4751 से अधिक शहरों का 10 प्रमुख क्षेत्रों के 43 संकेतकों पर मूल्यांकन किया गया। इनमें कचरा पृथक्करण, घर-घर कचरा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सीवेज प्रबंधन और नागरिकों की भागीदारी जैसे मानक शामिल हैं।
देशभर में 3 हजार से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने मौके पर जाकर शहरों की स्थिति का आकलन किया। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और GPS आधारित निगरानी के जरिए संपन्न की गई।
पिछले सर्वेक्षण में रायपुर देश में चौथे स्थान पर था
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में चौथा स्थान हासिल किया था। रायपुर को कुल 12,500 अंकों में से 11,996 अंक मिले थे। इस श्रेणी में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहे थे।

रायपुर को गार्बेज फ्री सिटी और ODF सर्टिफिकेशन में भी पूरे 2,500 अंक मिले थे। अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर के साथ बिलासपुर और बिल्हा को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है।


