सीजी भास्कर, 20 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 19 नवंबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला (Vishnu Deo Sai) पहुंचेंगे। यहां आयोजित सुशासन संकल्प तिहार कार्यक्रम में वे 400 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही लंबे समय से प्रतीक्षित शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ भी करेंगे।

राजस्व मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को सुहेला के दुर्गा मैदान पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण (Vishnu Deo Sai) किया। उन्होंने मुख्य मंच, हेलीपैड, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : Mungeli Crime News : मुंगेली में पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट करने वाले 8 गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल
ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा कॉलेज का लाभ
मुख्यमंत्री अपने पिछले प्रवास के दौरान सुहेला में शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा कर चुके हैं। अब इसका शुभारंभ होने से सुहेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : CG E-Challan Payment : अब घर बैठे चेक करें गाड़ी का चालान, मोबाइल से ही कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान, फर्जी लिंक से रहें सावधान
इस दौरान मंत्री टंकराम वर्मा ने किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की पात्रता के अनुरूप बोनस राशि दिए जाने की जानकारी (Vishnu Deo Sai) भी दी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल सहित जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं : Gariaband Forest Encroachment : गरियाबंद के जंगल में कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल; तीन हिरासत में
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू


