CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jhoom Le Sangwari Song : बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का सपना बना हकीकत, रिलीज हुआ पहला छत्तीसगढ़ी गीत

Jhoom Le Sangwari Song : बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का सपना बना हकीकत, रिलीज हुआ पहला छत्तीसगढ़ी गीत

By Newsdesk Admin
21/11/2026
Share
Jhoom Le Sangwari Song : बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का सपना बना हकीकत, रिलीज हुआ पहला छत्तीसगढ़ी गीत
Jhoom Le Sangwari Song : बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का सपना बना हकीकत, रिलीज हुआ पहला छत्तीसगढ़ी गीत

सीजी भास्कर, रायपुर, 21 नवंबर 2026। बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का  सपना अब हकीकत बन गया है। 36GadhiyaAmerican नीरज शर्मा और उनके छोटे भाई पंकज शर्मा ने अपने यूट्यूब म्यूजिक चैनल DUWARI पर पहला छत्तीसगढ़ी गीत ‘झूम ले संगवारी’ (Jhoom Le Sangwari Song) रिलीज किया है। छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित यह गीत लोकसंगीत और आधुनिक संगीत का संगम है। इस पहल के जरिए दोनों भाई छत्तीसगढ़ की भाषा, लोकसंस्कृति और संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं।

Contents
  • पिता से मिली संगीत की प्रेरणा
  • स्कूल-कॉलेजों के लिए प्रतियोगिता
  • विजेताओं को मिलेगा सम्मान
  • गीत से जुड़े कलाकार

यह भी पढ़ें : Durg Crime News : दुर्ग में पड़ोसी महिला ने ही घर से उड़ाए गहने और नकदी, पति समेत 3 गिरफ्तार

 

पिता से मिली संगीत की प्रेरणा

नीरज और पंकज शर्मा का बचपन संगीत के बीच बीता है। उनके पिता विजय शर्मा गांव में रामायण गायन करते थे और घर पर हारमोनियम बजाने के साथ गायन व बांसुरी वादन का अभ्यास भी करते थे। पिता की संगीत साधना और प्रेरणा से दोनों भाइयों की रुचि संगीत में बढ़ी। नीरज की इच्छा थी कि उनके चैनल की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित लोकगीत से हो, ताकि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक नया मंच मिल सके।

 

यह भी पढ़ें : Kabeerdham Paddy Seizure : बिहार से छत्तीसगढ़ आ रहा 301 क्विंटल धान जब्त, चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया 750 बोरी से भरा ट्रक

 

स्कूल-कॉलेजों के लिए प्रतियोगिता

गीत के रिलीज के साथ DUWARI चैनल की ओर से Jhoom Le Sangwari Song पर आधारित स्कूल-कॉलेज प्रतियोगिता भी शुरू की गई है। यह प्रतियोगिता 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज हिस्सा ले सकते हैं। संस्थान अपने वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य आयोजनों में विद्यार्थियों से ‘झूम ले संगवारी’ गीत पर प्रस्तुति करवा सकते हैं।

कार्यक्रम के बाद प्रस्तुति का वीडियो गूगल ड्राइव पर अपलोड करना होगा। इसके बाद निर्धारित ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से स्कूल-कॉलेज की जानकारी और वीडियो का लिंक जमा करना होगा। प्रतियोगिता के परिणाम 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा के अवसर पर घोषित किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : Surajpur Farmers : सूरजपुर में किसानों पर दोहरी मार, बारिश से धान कटाई रुकी तो पटवारियों की हड़ताल से गिरदावरी अटकी

 

विजेताओं को मिलेगा सम्मान

प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले स्कूल-कॉलेजों को विशेष स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेता संस्थानों की प्रस्तुतियों के वीडियो 36GadhiyaAmerican यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किए जाएंगे। इसके अलावा नीरज शर्मा खुद विजेता स्कूल-कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। वहां विद्यार्थियों के साथ विशेष वीडियो भी बनाए जाएंगे, जिन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत को स्कूल-कॉलेजों के मंच तक पहुंचाना और नई पीढ़ी में अपनी भाषा व संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना है। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : Janjgir School Viral Video : सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू-पोंछा और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

 

 

गीत से जुड़े कलाकार

‘झूम ले संगवारी’ गीत को सुनील सोनी और कंचन जोशी ने आवाज दी है। इसके बोल टाकेश साहू और जीतेंद्रियम देवांगन ने लिखे हैं, जबकि संगीत संयोजन की जिम्मेदारी जीतेंद्रियम देवांगन ने संभाली है। गीत में जीवन साहू और तिरांजलि गोस्वामी ने अभिनय किया है। इसकी रिकॉर्डिंग और ध्वनि मिश्रण रायपुर के अलाप म्यूजिक स्टूडियो में हुआ है। गीत का निर्देशन और नृत्य संयोजन पद्मा देवांगन ने किया है। नीरज और पंकज शर्मा की यह पहल छत्तीसगढ़ी संगीत और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में एक कोशिश है। DUWARI चैनल की ओर से दर्शकों के साथ प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों से भी चैनल से जुड़ने और ‘झूम ले संगवारी’ गीत सुनने की अपील की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें : Durg Medicine Businessman Extortion : दुर्ग के दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर परिवार को जान से मारने की धमकी

BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं
Bastar Olympic 2025 : बस्तर की धरती पर खेलों का महासंग्राम, 3.91 लाख खिलाड़ियों की नई उड़ान
Baramkela : अवैध शराब के खिलाफ रिसोरा की महिलाओं ने भरी हुंकार, थाना प्रभारी ने दी चेतावनी
Scorching heat will increase in Chhattisgarh : चार जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
NHM Chhattisgarh : 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 30 दिन का मेडिकल अवकाश, एनएचएम बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhoom Le Sangwari Song : बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का सपना बना हकीकत, रिलीज हुआ पहला छत्तीसगढ़ी गीत
Jhoom Le Sangwari Song : बचपन से संगीत के माहौल में पले-बढ़े दो भाइयों का सपना बना हकीकत, रिलीज हुआ पहला छत्तीसगढ़ी गीत

नीरज शर्मा और उनके छोटे भाई पंकज शर्मा…

Durg Crime News
Durg Crime News : दुर्ग में पड़ोसी महिला ने ही घर से उड़ाए गहने और नकदी, पति समेत 3 गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पाटन में चोरी के मामले…

Kabeerdham Paddy Seizure : बिहार से छत्तीसगढ़ आ रहा 301 क्विंटल धान जब्त, चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया 750 बोरी से भरा ट्रक
Kabeerdham Paddy Seizure : बिहार से छत्तीसगढ़ आ रहा 301 क्विंटल धान जब्त, चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ा गया 750 बोरी से भरा ट्रक

कबीरधाम जिले के चिल्फी चेकपोस्ट पर बिहार से…

Surajpur Farmers
Surajpur Farmers : सूरजपुर में किसानों पर दोहरी मार, बारिश से धान कटाई रुकी तो पटवारियों की हड़ताल से गिरदावरी अटकी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में किसान दोहरी परेशानी…

Janjgir School Viral Video : सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू-पोंछा और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Janjgir School Viral Video : सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू-पोंछा और दीवारों की मरम्मत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सरकारी स्कूल में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?