सीजी भास्कर, 23 नवम्बर । कोंडागांव जिले में करीब 100 साल से लंबित भूमि बंदोबस्त का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया को मंजूरी देकर राजपत्र में प्रकाशित कराया था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने पटवारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। (Land Settlement Issue)
शनिवार को जिला मुख्यालय में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे जिला पटवारी संघ के आंदोलन स्थल पर कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने भी पटवारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया।
यह भी पढ़ें :Surajpur Land Scam : सरकारी स्कूल की जमीन तक बेचने का आरोप, भड़के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट का किया घेराव
कांग्रेस सरकार में बंदोबस्त को मिली थी मंजूरी : Land Settlement Issue
मोहन मरकाम ने कहा कि कोंडागांव में भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पहल की थी। उनके अनुसार, सरकार ने इसे मंजूरी देने के साथ राजपत्र में भी प्रकाशित कराया था। इसके बावजूद वर्तमान भाजपा सरकार अब तक इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सफल नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि भूमि बंदोबस्त नहीं होने के कारण जिले में भूमि अभिलेखों और राजस्व संबंधी मामलों में स्पष्टता लाने का काम अधूरा है। जमीन के रिकॉर्ड व्यवस्थित करने और राजस्व मामलों का सही तरीके से निराकरण करने के लिए बंदोबस्त की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें :Raipur Labour Protest News : रायपुर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी

40 दिनों से आंदोलन कर रहे पटवारी
पटवारियों की हड़ताल (Land Settlement Issue) पर मरकाम ने कहा कि प्रदेश के पटवारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करीब 40 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने राज्य सरकार से पटवारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
यह भी पढ़ें :Chhattisgarh Paddy Procurement 2025: कर्मचारियों की हड़ताल से 15 नवंबर की धान खरीदी पर संशय
हड़ताल से किसानों और आम लोगों के काम प्रभावित : Land Settlement Issue
मोहन मरकाम ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर किसानों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। राजस्व विभाग से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पटवारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर उनकी मांगों का जल्द समाधान निकालने की मांग की।
ख़बरें और भी हैं :KVK Salary Dispute Protest: रायपुर में वेतन असंतुलन पर KVK कर्मियों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी


