सीजी भास्कर, 22 नवंबर| राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च से जुड़े मामले (Rahul Gandhi Supreme Court March) में आज सुनवाई होगी। SIR के मुद्दे पर निकाले गए इस मार्च को लेकर चार वकीलों ने याचिका दायर की है। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को नोटिस जारी किया गया था।

15 अक्टूबर को CJI ने की थी सख्त टिप्पणी Rahul Gandhi Supreme Court March
पिछली सुनवाई 15 अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा था कि कोई भी न्यायपालिका को डराने या दबाव में लेने की कोशिश नहीं कर सकता। अदालत ने मार्च के औचित्य पर भी सवाल उठाए थे।
यह भी पढ़ें : Balod Truck Fire : बालोद में आयरन ओर से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
CJI से मुलाकात की अनुमति नहीं मिलने के बाद निकाला था मार्च
दरअसल, 11 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने CJI से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के लिए समय (Rahul Gandhi Supreme Court March) मांगा था, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली। इसके बाद 12 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य विपक्षी नेताओं ने बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था।
यह भी पढ़ें : Raigarh Crime News : रायगढ़ में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल
चार वकीलों ने दाखिल की है याचिका
मार्च के खिलाफ चार वकीलों ने याचिका दायर (Rahul Gandhi Supreme Court March) की है। याचिका में अदालत परिसर के आसपास विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश तय करने की मांग की गई है। अब मामले में आगे की सुनवाई पर नजर रहेगी।
खबरें और भी हैं : Sarangarh Nagar Palika Chunav : सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस में 4 दावेदारों की चर्चा, सरिता मल्होत्रा का नाम सबसे आगे


