सीजी भास्कर, 23 नवम्बर । रायपुर में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने 61 साल की महिला को वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और उनसे 6 लाख 89 हजार 100 रुपए ठग लिए। (Share Market Investment Fraud)
वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश के नाम पर बनाया शिकार : Share Market Investment Fraud
जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह के गोल्डन टावर में रहने वाली महिला से तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क किया गया था। इसके बाद उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार और निवेश से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती थीं।

पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने बंद किया संपर्क
आरोपियों के भरोसे में आकर महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। लेकिन जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में 3 दिन से कोहराम: निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूबे
ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत : Share Market Investment Fraud
पीड़िता की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान निवेश ग्रुप और कम समय में मोटा मुनाफा देने वाले ऑफर से सावधान रहें। ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
ख़बरें और भी हैं : Stock Market : अचानक क्यों दौड़ पड़ा शेयर बाजार, निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स में आई बड़ी छलांग


