सीजी भास्कर, 23 नवम्बर । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स की पैरेंट कंपनी Meta ने भारत में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने 2026 की पहली छमाही में 54 लाख से ज्यादा पोस्ट और अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है। (Meta India Content Ban)
यह भी पढ़ें : Social Media Trends : अमेरिका में एलन मस्क के एक्स की लोकप्रियता घटी, जानिए कौन सा सोशल मीडिया सबसे आगे
थ्रेड्स पर भी 20 हजार से ज्यादा कंटेंट पर लगाया प्रतिबंध : Meta India Content Ban
जारी आंकड़ों के मुताबिक, फेसबुक पर करीब 28.22 लाख, इंस्टाग्राम पर 26.16 लाख और थ्रेड्स पर 20 हजार से ज्यादा कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जबकि इंडोनेशिया पहले नंबर पर है।
यह भी पढ़ें : RERA Property Crackdown: सोशल मीडिया पर मकान-प्लॉट बेचने वालों पर रेरा की नजर, 3 साल की जेल तक का खतरा

गैरकानूनी कंटेंट को तीन घंटे में हटाने की नई समयसीमा
इस कार्रवाई के पीछे नए IT नियमों को भी एक वजह माना जा रहा है। 20 फरवरी से लागू हुए संशोधित नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को कुछ मामलों में गैरकानूनी कंटेंट की जानकारी मिलने के तीन घंटे के भीतर उसे हटाना होगा। पहले इसके लिए 36 घंटे का समय दिया जाता था।
यह भी पढ़ें : Deepfake Content Regulation : एआई से बने फर्जी फोटो-वीडियो पर सरकार का शिकंजा, प्लेटफॉर्म्स की तय होगी जवाबदेही
2026 की पहली छमाही में प्रतिबंध का आंकड़ा 54 लाख के पार : Meta India Content Ban
आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत में स्थानीय कानूनों के तहत करीब 70 हजार पोस्ट और अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं, 2026 की पहली छमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 54 लाख से ज्यादा हो गया है।
ख़बरें और भी हैं : ECI Action on Social Media : भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट और AI कंटेंट पर अब 3 घंटे में होगी कार्रवाई



