सीजी भास्कर, कोरबा, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का खतरा एक बार फिर सामने आया है। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव के जंगल में 11 हाथियों के झुंड को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर एक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी को अपनी ओर आता देख ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कोरबा हाथी हमला (Korba Elephant Attack) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : Jamul Development Works : निकाय चुनाव से पहले जामुल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 19.63 करोड़ के कामों का भूमिपूजन-लोकार्पण
ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ग्रामीण ट्रैक्टर पर सवार होकर जंगल पहुंचे थे। उनका मकसद ट्रैक्टर की आवाज से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ना था। बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ की सीमा पार कर 11 हाथियों का झुंड जिल्गा के जंगल में पहुंचा था।
यह भी पढ़ें : Durg Matrimonial App Fraud : मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती कर शिक्षिका से 5.90 लाख की ठगी, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार
हाथी ने ट्रैक्टर पर किया हमला
ग्रामीण हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी झाड़ियों से अचानक एक हाथी बाहर निकला और ट्रैक्टर की तरफ दौड़ पड़ा। हाथी को करीब आता देख ग्रामीण वाहन छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटक दिया। इतना ही नहीं, उसने पैरों से कुचलकर वाहन को बुरी तरह तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दूर भागकर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें : Surajpur Bus Accident : बिहार से अंबिकापुर जा रही बस पेड़ से टकराई, 12 यात्री घायल; चार की हालत गंभीर
कई वन परिक्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी
बताया जा रहा है कि जिल्गा के जंगल के अलावा कुदमुरा और करतला वन परिक्षेत्र में भी हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। हाथियों की आवाजाही से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों के नजदीक पहुंचने से बचने की समझाइश दी।
यह भी पढ़ें : Raipur Airport Taxi Fare : एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों की मनमानी नहीं चलेगी! ज्यादा किराया मांगा तो पुलिस करेगी कार्रवाई
वन विभाग की सख्त हिदायत
वन विभाग ने ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि हाथियों को खुद भगाने की कोशिश न करें। ट्रैक्टर, शोर या किसी अन्य तरीके से हाथियों को खदेड़ना बेहद खतरनाक हो सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग को जानकारी देने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : Bemetara Hammer Attack Arrested : बेमेतरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार



