सीजी भास्कर, बालोद, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कक्षा में अकेली बैठी बच्ची के साथ शिक्षक ने गलत हरकत की। घटना के बाद छात्रा रोते हुए दूसरे शिक्षकों के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह मामला (Balod POCSO Case) निजी स्कूल से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Heroin Smuggling Network : स्कूल-कॉलेज के युवाओं तक पहुंच रहा था चिट्टा, 2 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार
सिर दर्द के कारण अकेली थी
दल्लीराजहरा पुलिस के अनुसार, घटना 5 अक्टूबर की है। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा उस दिन स्कूल गई थी। दोपहर में सिर दर्द होने के कारण वह कक्षा की आखिरी बेंच पर अकेली बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर वहां पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा रोते हुए स्कूल के दूसरे शिक्षकों के पास पहुंची। उसने शिक्षकों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल के शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें : Raipur Bore Pump Cable Chori : खेतों से बोर पंप और केबल पार करने वाले गिरोह का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि परिजनों के थाने पहुंचने के बाद 22 नवंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 9(एफ), 10 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत अपराध दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : Balod Truck Accident : दो ट्रकों की भीषण टक्कर, केबिन में साढ़े 3 घंटे फंसा रहा ड्राइवर; कटर से काटकर निकाला
न्यायिक हिरासत में आरोपी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : North Chhattisgarh Cold Wave : बादल छंटते ही लौटी ठंड, अंबिकापुर में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 2 दिन में और गिरेगा तापमान



