सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना अपोलो चौक के पास मंगलवार रात की है, जहां बाइक से जा रहे ईश्वर गोंड को कुछ युवकों ने रास्ते में रोक लिया और हमला कर दिया। (Bilaspur Knife Attack)
यह भी पढ़ें :Bhilai Attack Case : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार
हमले में युवक की पीठ में फंसा चाकू, हालत गंभीर : Bilaspur Knife Attack
जानकारी के मुताबिक, करीब तीन साल पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक पर चाकू से वार किया गया। घायल ईश्वर किसी तरह वहां से घर पहुंचा। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें :Gandhi Nagar Raipur : रायपुर की रात फिर लहूलुहान, गांधीनगर में पुरानी रंजिश भड़की, चाकूबाजी के बाद सहमे लोग

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार
वहीं, घटना के दौरान अपोलो चौक के पास युवकों के हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर उठाए सवाल : Bilaspur Knife Attack
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें :Bemetara Hammer Attack Arrested : बेमेतरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल


