सीजी भास्कर, 27 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओडिशा से यात्री बस के जरिए गांजा लेकर रायगढ़ पहुंचे थे। पुलिस ने उनके पास से 4 किलो 68 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है। (Raigarh Ganja Smuggling Case)
यह भी पढ़ें : Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त

ओडिशा से यात्री बस में गांजा लेकर पहुंचे थे तस्कर : Raigarh Ganja Smuggling Case
मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बस से गांजा लेकर ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बस स्टैंड पर निगरानी शुरू की।
कुछ देर बाद बताए गए हुलिए के दो व्यक्ति बैग लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर बैग की तलाशी ली, जिसमें गांजा मिला।
यह भी पढ़ें : Cannabis smuggling of bananas : केलों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 4.5 करोड़ का माल जब्त- आरोपी गिरफ्तार
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोविंद भट्ठ उर्फ बुटू और मंजे देवार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ख़बरें और भी हैं :Ganja Smuggling Case : स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 17.72 लाख की संपत्ति जब्त


