सीजी भास्कर, 29 नवंबर। विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम घोषित (Chhattisgarh Cricket Team) कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति ने रायपुर में बैठक के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन किया। राजनांदगांव के 17 वर्षीय विकल्प तिवारी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, मयंक वर्मा और राहुल प्रधान विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चार प्रोफेशनल खिलाड़ियों को भी जगह Chhattisgarh Cricket Team
टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों के साथ चार प्रोफेशनल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें धर्मेंद्रसिंह जडेजा और जयंत यादव प्रमुख नाम हैं।
रायपुर से आयुष पांडेय, अनुज तिवारी, प्रतीक यादव और भारत गोंडवानी को जगह (Chhattisgarh Cricket Team) मिली है। राजनांदगांव से कप्तान विकल्प तिवारी और अजय मंडल चुने गए हैं। इसके अलावा भिलाई से मयंक वर्मा और संजीत देसाई, बीएसपी से अमनदीप खरे और देव आदित्य सिंह, सरगुजा से राहुल प्रधान, बस्तर से सौरभ मजूमदार और रुद्र प्रताप देहारी, बिलासपुर से वासुदेव बरेठ, दुर्ग से विजय यादव और रायगढ़ से शुभम अग्रवाल टीम में शामिल हैं।
14 दिसंबर को महाराष्ट्र से पहला मुकाबला
छत्तीसगढ़ अपना पहला मैच 14 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा। एलीट ग्रुप में टीम को कुल सात मुकाबले खेलने हैं। सभी मैच अहमदाबाद में आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें : Ahiwara Farmers : अहिवारा में धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, सत्यापन अटका; बारिश से फसल खराब होने का डर
छत्तीसगढ़ के मुकाबलों का शेड्यूल
- 14 दिसंबर: महाराष्ट्र के खिलाफ
- 16 दिसंबर: गोवा के खिलाफ
- 19 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश के खिलाफ
- 21 दिसंबर: पंजाब के खिलाफ
- 24 दिसंबर: दिल्ली के खिलाफ
- 27 दिसंबर: राजस्थान के खिलाफ
- 29 दिसंबर: चंडीगढ़ के खिलाफ
खबरें और भी हैं : Ahiwara Farmers : अहिवारा में धान बेचने के लिए भटक रहे किसान, सत्यापन अटका; बारिश से फसल खराब होने का डर


