CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह पर आई बुरी खबर, मुंबई इंडियंस को करारा झटका

IPL 2025 से पहले जसप्रीत बुमराह पर आई बुरी खबर, मुंबई इंडियंस को करारा झटका

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह मिली थी. माना जा रहा है कि वह अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे. हाल ही में वह प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आए थे. लेकिन बुमराह की फिटनेस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जो मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका है.

Contents
  • जसप्रीत बुमराह पर आई बुरी खबर
    • कितने मैच मिस करेंगे बुमराह?

जसप्रीत बुमराह पर आई बुरी खबर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 की शुरुआत में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. बुमराह फिलहाल बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे हैं. लेकिन वह आईपीएल 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह से बाहर रह सकते हैं. यानी वह अभी भी गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसके अलावा बुमराह की अप्रैल में ही मुंबई इंडियंस के शिविर में शामिल होने की संभावना है.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी शुरू कर दी है. हालांकि, यह संभावना नहीं है कि वह IPL के शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे. फिलहाल ही स्थिति के अनुसार, अप्रैल का पहला सप्ताह उनकी वापसी के लिए सबसे सही वक्त लगता है. मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनके वर्कलोड को बढ़ाएगी. जब तक वह कुछ दिनों तक बिना किसी परेशानी के पूरी गति से गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हो जाते, तब तक मेडिकल टीम की ओर से उन्हें मंजूरी दिए जाने की संभावना नहीं है.’

कितने मैच मिस करेंगे बुमराह?

अगर बुमराह अप्रैल के पहले हफ्ते में वापसी करते हैं तो वह मुंबई इंडियंस के 3 से 4 मैच मिस कर सकते हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी सीजन की शुरुआत में टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, मयंक यादव के भी अप्रैल में आईपीएल में शामिल होने की उम्मीद है.

Sports Breaking : MLA रिकेश सेन दुर्ग एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक नियुक्त, आमसभा बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
Virat Kohli : बेंगलुरु हादसे पर आया विराट कोहली का रिएक्शन, बोले- ‘पूरी तरह से…
Hardik Pandya Injury Update : टीम इंडिया को तगड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
Khelo India Tribal Games: जगदलपुर में एथलेटिक्स का आगाज़, 27 राज्यों के 443 खिलाड़ी मैदान में
LSG vs RCB : आज आरसीबी की अग्निपरीक्षा, सम्मान बचाने उतरेगी पस्त हो चुकी लखनऊ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?