CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नक्सल मुक्त पंचायतों को 1 करोड़ का इनाम! एनकाउंटर पर महंत और गृहमंत्री शर्मा आमने-सामने..

नक्सल मुक्त पंचायतों को 1 करोड़ का इनाम! एनकाउंटर पर महंत और गृहमंत्री शर्मा आमने-सामने..

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च |

छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त होने वाली पंचायतों को सरकार 1 करोड़ देगी। इस राशि का उपयोग उन पंचायतों में आने वाले गांवों के विकास के लिए किया जाएगा।

वहीं नक्सल एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बताया था। जिस पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऐसा भ्रम फैलाना पाप है।

बस्तर में जवानों ने 2 अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 30 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए।

इसे लेकर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है और सरकार इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बड़ी मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि बीजापुर और कांकेर-नारायणपुर में विशेष ऑपरेशन चलाकर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरा और मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया गया।

  • बीजापुर में DRG, STF और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त कार्रवाई में 26 नक्सली मारे गए।
  • कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सली ढेर किए गए।
  • मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं।
  • बीजापुर के पामेड़ से तेलंगाना जाने का 90 किमी लंबा वैकल्पिक रूट बनाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

बस्तर के सुदूर इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा

डिप्टी सीएम ने बताया कि नक्सलवाद की समाप्ति के साथ ही बस्तर के सुदूर इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

  • कोंडापल्ली में 25 वर्षों से बंद पड़ा साप्ताहिक बाजार फिर से शुरू कर दिया गया।
  • बस्तर में 577 मोबाइल टावर लगाए गए, जिससे अब ग्रामीण क्षेत्रों में संचार सुविधा बेहतर हो गई है।
  • 48 नए मतदान केंद्र बनाए गए, जहां पहली बार 30 जगहों पर तिरंगा फहराया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए नई पुनर्वास नीति

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नई पुनर्वास नीति लागू की है:

  • आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10 हजार रुपए की सहायता राशि और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा।
  • बल्क सरेंडर करने वालों को डबल सहायता राशि दी जाएगी।
  • शहीद जवानों के परिवारों की सुनवाई हर दूसरे बुधवार को IG रेंज में होगी।
  • वीर बलिदान योजना के तहत शहीदों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नक्सल मुक्त पंचायतों को मिलेगा 1 करोड़ का फंड

सरकार ने घोषणा की है कि जो पंचायतें माओवाद मुक्त घोषित होंगी, उन्हें 1 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए दी जाएगी।

  • पंचायत विभाग भी नक्सल आत्मसमर्पण पर काम कर रहा है।
  • नियद नेल्ला नार योजना के तहत 25 नए सुरक्षा कैंप खोले जाएंगे।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अब सभी मौसम सुरक्षाबलों के हैं। सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह उन्मूलन किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कहा- भ्रम फैलाना पाप है

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने नक्सल एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ‘बस्तर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है, इसलिए नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं। आखिर आर्थिक गतिविधियां कौन करेगा और कौन-कौन से बड़े उद्योगपति आएंगे, जिनके लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं?

विपक्ष के नेता चरणदास महंत द्वारा नक्सलियों को रेड कार्पेट देने संबंधी बयान पर गृहमंत्री ने कहा, कि ऐसा भ्रम फैलाना पाप है। क्या इसी वजह से कांग्रेस सरकार में नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई?

छत्तीसगढ़ सरकार अब नक्सल मुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, आने वाले दिनों में और भी बड़े ऑपरेशन देखने को मिल सकते हैं।

दिल्ली में अमित शाह और CM विष्णुदेव साय की बैठक; छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा नया आपराधिक कानून…
इधर कुआं उधर खाई… भारी बारिश में 2 तरफ से बह गया पुल, बीच में फंसा ट्रक
CRPF Jawan Death : खपरी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, 201 कोबरा बटालियन के 4 जवान शहीद, एक की हालत नाजुक
Durg Opium Farming Case: फार्महाउस में छिपकर हो रही थी करोड़ों की अफीम खेती, भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
Get rich overnight plan : ATM मशीन तोड़कर रातों-रात अमीर बनने का प्लान फेल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Digital Arrest Cyber Fraud
Digital Arrest Cyber Fraud : रायपुर में 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहा कारोबारी, फर्जी CBI-IPS अफसर बनकर 8.50 लाख की ठगी

Digital Arrest Cyber Fraud : पुलिस ने मामला…

Jashpur Ganja Smuggling Case
Jashpur Ganja Smuggling Case : खाली शराब की बोतलों की आड़ में गांजा तस्करी, 3.41 करोड़ का माल जब्त

Jashpur Ganja Smuggling Case :अब पुलिस यह पता…

Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश
Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश

Missing Persons Cases :पुलिस का कहना है कि…

Raikheda Power Plant Clash
Raikheda Power Plant Clash : रायखेड़ा पावर प्लांट में शराब को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट भिड़े; पथराव में थाना प्रभारी घायल

Raikheda Power Plant Clash : सरपंच के मौके…

Kanhar River Rescue
Kanhar River Rescue : कन्हर नदी में फंसा युवक, 2 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू; पुलिस-नगरपालिका टीम ने बचाया

Kanhar River Rescue : समय पर मिली सूचना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?