CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Politics: ईद पर मुसलमानों को पीएम मोदी ने दी सौगात, RJD और माले ने किया पलटवार

Bihar Politics: ईद पर मुसलमानों को पीएम मोदी ने दी सौगात, RJD और माले ने किया पलटवार

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

25 मार्च 2025 :

ईद के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मुसलमान को सौगात-ए-मोदी देने की घोषणा की है। भाजपा की इस घोषणा के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। पक्ष और विपक्ष के नेता अपने तरीके से इसे लेकर बयान दे रहे हैं। बता दें कि इस योजना के जरिए 32 लाख गरीब मुसलमानों को मदद देने की बात कही गई है।

आरजेडी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

सौगात-ए-मोदी की घोषणा के बाद मंगलवार को विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के नेता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा,भाजपा की घोषणा चुनाव के पहले मुसलमानों को अपने तरफ करने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का काम देश मे लोगों को लड़ाना है। वह इसके अलावा कुछ और नहीं कर सकती है। उन्होंने इस घोषणा को पीएम मोदी का चुनावी पैंतरा बताया है।

राजद के साथ ही भाकपा माले ने भी मोदी की सौगात-ए-मोदी घोषणा का विरोध किया है। भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों को ठग रहे हैं। वह उनका टारगेट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ठीक है आप सौगात देते हैं तो हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं लेकिन आपको मुसलमानों के प्रति अपना परसेप्शन बदलना होगा। वरना देश का मुसलमान हमेशा खुद को ठगा हुआ पाएगा।

इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक लखिन्द्र पासवान ने कहा कि पीएम मोदी की घोषणा का सीधा मतलब मुसलमान और हिंदुओं को एकता के सूत्र में बांधना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 32 लाख से अधिक मुसलमान के लिए जो घोषणा की है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का एक ही फार्मूला है सबका साथ सबका विकास। भाजपा सरकार अपने इसी फार्मूले पर चल रही है और इसी कड़ी में सौगात-ए-मोदी का एलान किया गया है।

क्या है सौगात-ए-मोदी योजना?

सौगात ए मोदी योजना भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है जिसका उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना है। अधिक जानकारी के लिए, आप एक सर्च इंजन पर खोज कर सकते हैं।
इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचने और 3 हजार मस्जिदों को सहयोग करने की योजना बनाई है। इस योजना को अब विपक्षी दल चुनावी पैंतरा बता रहे हैं।

RBI MPC Meeting : आरबीआई ने किया बड़ा ऐलान, रेपो रेट में कटौती की, घर-गाड़ी की ईएमआई होगी कम
Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से की घोषणा कहा , ‘यूपी से अगले 3 साल में खत्म हो जाएगी गरीबी ‘
RSS Jabalpur Meeting 2025: जबलपुर में शुरू होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक, संघ प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे शामिल
Free Fire Addiction Child Death : 10 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- हत्या है, पुलिस मान रही आत्महत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kolkata Accident : दोपहर में अचानक मचा कोहराम, निर्माणाधीन ढांचा गिरते ही मलबे में दबे कई लोग

सीजी भास्कर, 24 जून। कोलकाता में बुधवार दोपहर…

Carbon Farming : खेती से कमाई का नया रास्ता, धमतरी में शुरू हुई ऐसी पहल जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले में कृषि…

Bhupesh Baghel : बिलासपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला, राम मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Furniture Scam
Furniture Scam : 5 साल पुराने फर्नीचर घोटाले में फिर तेज हुई जांच, दस्तावेज नहीं मिले तो एसीबी पहुंची दफ्तर

सीजी भास्कर, 24 जून। सरगुजा संभाग के चर्चित…

Land Encroachment : 250 एकड़ जमीन को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बड़ी मांग

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले के एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?