CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MIC बैठक में टैक्स नहीं बढ़ाने का फैसला: रायगढ़ में 710 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 48 वार्डों में सफाई अभियान तेज…

MIC बैठक में टैक्स नहीं बढ़ाने का फैसला: रायगढ़ में 710 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 48 वार्डों में सफाई अभियान तेज…

By Newsdesk Admin 26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) की दूसरी बैठक बुधवार को हुई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में 710 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा बैठक में महापौर जीवर्धन चौहान और एमआईसी सदस्यों ने आगामी वित्तीय वर्ष में किसी भी तरह के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को मंजूरी

नगर निगम के महापौर कक्ष में दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तैयार बजट को मंजूरी दी गई और इसे नगर परिषद में रखने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही, संपत्ति कर को पिछले वर्षों की तरह यथावत रखने का फैसला किया गया।

आवारा कुत्तों की समस्या पर अहम फैसला

बैठक में शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने आवारा कुत्तों के काटने से रैबीज जैसी बीमारियों के फैलने की चिंता व्यक्त की। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के सभी 48 वार्डों में आवारा कुत्तों के बधियाकरण (नसबंदी) और एंटी-रैबीज टीकाकरण अभियान चलाने की मंजूरी दी गई।

बीटी सड़क निर्माण को स्वीकृति

इसी तरह सोनूमुड़ा बस्ती से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग तक बीटी सड़क निर्माण कार्य को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, शहर के सभी 48 वार्डों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हाथ ठेला, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी बॉबकैट मशीन, ट्रैक्टर ऑपरेटिंग मशीन और रिक्शा जैसी आवश्यक सामग्री की खरीद का निर्णय लिया गया।

सड़क निर्माण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मिली हरी झंडी बैठक में सिटी डेवलपमेंट प्लान को एजेंडा क्रमांक सात के तहत पेश किया गया। इसमें मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण, केनाल रोड निर्माण, नए सड़कों का निर्माण, अंडरपास, पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, सोलर सिस्टम, ट्रांसफार्मर और अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा, तालाबों के सौंदर्यीकरण, मल्टीपरपस इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सब्जी मार्केट के रिडेवलपमेंट, ट्रांसपोर्ट नगर में आवश्यक निर्माण, सिटी बस डिपो, ऑडिटोरियम और होलसेल मार्केट निर्माण जैसे 96 कार्यों के लिए 710 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

सवालों के जवाब अधिकारियों ने दिए

बैठक में रामलीला मैदान में पब्लिक सीटिंग एरिया में शेड निर्माण की पुष्टि की गई। वहीं, सराईभद्दर तालाब के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को मंजूरी दी गई।

बैठक में एजेंडा से संबंधित सवालों के जवाब उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव और कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया ने दिए।

​​​​​​​अवैध नॉनवेज बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई बैठक में शहर में चिन्हित मांस और मछली बिक्री स्थलों की समीक्षा की गई। इस दौरान यह सामने आया कि कई स्थानों पर अवैध रूप से नॉनवेज की बिक्री की जा रही है। इस पर महापौर ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अधिकारियों को मुनादी कराकर अवैध नॉनवेज बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

1 अप्रैल को होगा नगर निगम का विशेष सम्मेलन बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल को नगर निगम का विशेष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह बैठक सुबह 11 बजे निगम सभागार में होगी, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के बजट सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।

You Might Also Like

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

Gariaband Ambulance Service: 6 नई एंबुलेंस सड़कों पर उतरीं, अब गांव-गांव पहुंचेगी तेज स्वास्थ्य सुविधा

Raipur Double Murder Case : घरेलू विवाद बना खूनी खेल! रायपुर में पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

Minimata Mahtari Jatan Yojana : 20 हजार की मदद से बदलेगी मां और बच्चे की जिंदगी, जानिए कैसे मिलता है योजना का लाभ

Chhattisgarh High Court : 23 साल पुराने हत्याकांड में अब निर्णायक मोड़, हाईकोर्ट ने नहीं दी मोहलत, कल होगी आखिरी सुनवाई

Newsdesk Admin 26/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। हवाई सफर के दौरान…

Bihar New CM Announcement : बिहार की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! इस तारीख को होगा नए CM का ऐलान, पवन सिंह को लेकर भी बड़ा संकेत

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। बिहार की राजनीति में…

NASA Moon Mission : 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, Artemis II मिशन से शुरू होगा अंतरिक्ष का नया अध्याय

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। दुनिया एक बार फिर…

Nawazuddin Siddiqui Film : इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में चमकी नवाज़ की फिल्म, अब भारत में मचाने आ रही है धमाल

सीजी भास्कर, 1 अप्रैल। अपनी दमदार एक्टिंग के…

Gariaband Naxal Operation: ढाई साल में खत्म हुआ नक्सल नेटवर्क, 31 ढेर, कई बड़े कमांडर ढहे

(Gariaband Naxal Operation) के तहत जिले में सुरक्षा…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Plane Engine Fire : उड़ान भरते ही भड़की आग, हवा में 9 मिनट तक दहशत… अटलांटा जा रही फ्लाइट में बड़ा हादसा

01/04/2026
छत्तीसगढ़

Gariaband Ambulance Service: 6 नई एंबुलेंस सड़कों पर उतरीं, अब गांव-गांव पहुंचेगी तेज स्वास्थ्य सुविधा

01/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Double Murder Case : घरेलू विवाद बना खूनी खेल! रायपुर में पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

01/04/2026
छत्तीसगढ़

Minimata Mahtari Jatan Yojana : 20 हजार की मदद से बदलेगी मां और बच्चे की जिंदगी, जानिए कैसे मिलता है योजना का लाभ

01/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?