CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Navami 2025 : रामनवमी पर पटना में बिकेंगे 66 लाख के नैवेद्यम! महावीर मंदिर में होगा विशेष आयोजन

Ram Navami 2025 : रामनवमी पर पटना में बिकेंगे 66 लाख के नैवेद्यम! महावीर मंदिर में होगा विशेष आयोजन

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

पटना , 27 मार्च 2025 :

Patna News: हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार रामनवमी इस बार छह अप्रैल रविवार को मनाया जाएगा. उस दिन ज्यादातर लोगों की इच्छा रहती है कि पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर का दर्शन अवश्य करें. इसे लेकर पटना महावीर मंदिर प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है. मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों लोग महावीर मंदिर में दो विग्रह वाले हनुमान जी का दर्शन करने पहुंचेंगे.

तिरूपति के कारीगर तैयार करेंगे नैवेद्यम

इसे लेकर महावीर मंदिर के सामने से लेकर वीर कुंवर सिंह पार्क के भीतर तक कुल 13 नैवेद्यम काउंटर लगाए जाएंगे. तिरूपति के कारीगर के जरिेए 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया गया है. मंदिर प्रशासन को इस बार सिर्फ रामनवमी के दिन 66 लाख का नैवेद्यम बेचने का लक्ष्य है.
भारत सरकार का भोग सर्टिफिकेट प्राप्त नैवेद्यम महावीर मंदिर का मुख्य प्रसाद है.

महावीर मंदिर के नैवेद्यम प्रभारी आर शेषाद्री ने बताया कि रामनवमी के लिए 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार किया जाएगा. तिरुपति के लगभग 100 दक्ष कारीगरों की टीम गाय के शुद्ध घी में नैवेद्यम तैयार करेगी. महावीर मंदिर के अधीक्षक के सुधाकरन ने बताया कि हनुमानजी के दो विग्रहों वाले पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर महावीर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार के दर्शन और नैवेद्यम प्रसाद चढ़ाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं.

भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महावीर मंदिर के जरिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं. पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक लोहे के रेलिंग के साथ पंडाल बनाया जा रहा है. भक्तों के लिए महावीर मन्दिर से वीर कुंवर सिंह पार्क तक बन रहे टेंट मार्ग में सैकड़ों लाइट और पंखे लगाए जा रहे हैं. रामनवमी के दिन भक्तों के लिए रास्ते भर कई जगहों पर पानी और शरबत की व्यवस्था रहेगी. जगह-जगह चलंत शौचालय की व्यवस्था की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन की ओर से उस दिन करीब दो लाख भक्तों को हनुमान चालीसा किताब दी जाएगी. रामनवमी के दिन भक्तों की सहायता के लिए महावीर मंदिर के जरिए 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी और लगभग एक हजार स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे. महावीर मंदिर से वीर कुंवर सिंह पार्क से आगे तक दो किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन में इंतजार करने वाले भक्तों को गर्भगृह में विराजमान हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार के लाइव दर्शन के लिए जगह-जगह कुल 14 एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे.

मंदिर के आस पास सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर और उसके आस पास सीसीटीवी कैमरे से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी. रामनवमी के दिन जिला प्रशासन से पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाने का अनुरोध किया गया है. के सुधाकरण ने बताया कि इस बार ड्रोन से फूल की वर्षा करने की अनुमति नहीं मिली है. इसलिए मंदिर में विधवत तौर पर पूजा की जाएगी.

ग्वालियर में मंदिरों पर चोरों की ‘घंटी’ नज़र! मेवाती बाबा मंदिर से 60 पीतल के घंटे चोरी, पुलिस उसी शातिर गैंग की तलाश में
15 करोड़ लोगों को नहीं मिल रहा लाभ’, जनगणना में देरी पर अजय माकन ने सरकार को घेरा; राज्यसभा में जमकर हुआ हंगामा
Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- ‘उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता’
Chardham Helicopter: बिजली गुल, पायलट तक नहीं पहुंची मौसम की जानकारी — रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे के बाद DGCA का कड़ा एक्शन: सभी भारतीय विमानों के फ्यूल स्विच की होगी अनिवार्य जांच, 21 जुलाई तक का अल्टीमेटम!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?