CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कसाब को जिंदा पकड़ने वाले वीर तुकाराम ओंबले का बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

कसाब को जिंदा पकड़ने वाले वीर तुकाराम ओंबले का बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। मुंबई हमलों के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार उनके सम्मान में सतारा जिले के मौजे केडंबे गांव में एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है, जिसके लिए 13.46 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. महाराष्ट्र सरकार ने इस परियोजना की पहली 2.70 करोड़ रुपये (20%) की राशि प्रशासन को जारी कर दी है, जिससे स्मारक निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके.

कौन थे तुकाराम ओंबले?

26/11 मुंबई हमलों के दौरान मुंबई पुलिस के जांबाज अफसर तुकाराम ओंबले ने अपनी जान पर खेलकर आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था.

26 नवंबर 2008 की रात मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए थे, जबकि सैकड़ों घायल हुए थे। इस हमले को अंजाम देने आए आतंकियों में से सिर्फ अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, जिसे पकड़ने में तुकाराम ओंबले की अहम भूमिका रही थी.

जान की बाजी लगाकर कसाब को जिंदा पकड़े

26 नवंबर 2008 को जब 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया, तब पूरी मुंबई दहशत में थी. इनमें से दो आतंकी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) स्टेशन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे. एक था अजमल कसाब और दूसरा अबू इस्माइल.

पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गिरगांव चौपाटी पर बैरिकेड लगाए. जैसे ही आतंकियों की कार बैरिकेड्स के पास आई, पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अबू इस्माइल मारा गया. अजमल कसाब ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन तुकाराम ओंबले ने अपनी जान की परवाह किए बिना उस पर झपट्टा मारा और उसके AK-47 को पकड़ लिया.

कसाब ने लगातार गोली चलाई, लेकिन ओंबले कसाब के हथियार को कसकर पकड़े रहे, जिससे बाकी पुलिसकर्मियों को उसे जिंदा पकड़ने का मौका मिला. गोली लगने की वजह से तुकाराम ओंबले शहीद हो गए, लेकिन उनकी बहादुरी से भारत ने एकमात्र आतंकी को जिंदा पकड़ लिया, जिससे पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ.

Justice Transfer Collegium Decision : कोलेजियम ने बदला फैसला, अब जस्टिस श्रीधरन छत्तीसगढ़ नहीं यहां के हाई कोर्ट होंगे स्थानांतरित
झारखंड में यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर सियासत, बीजेपी ने लगाया परिवारवाद का आरोप
वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें सूतक और राखी पर असर
iPhone Air Discount: ब्लैक फ्राइडे में धमाका—अल्ट्रा-स्लिम iPhone पर ₹11,000 तक की बचत, पहली बार इतना बड़ा ऑफर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Powergrid Hindi Diwas
Powergrid Hindi Diwas : पावरग्रिड उपकेंद्र के हिंदी पखवाड़े में प्रतिभाएं सम्मानित

प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला एवं…

CGPSC Mains Result High Court
CGPSC Mains Result High Court : CGPSC मेंस रिजल्ट पर हाईकोर्ट का फैसला, दोबारा जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज

CGPSC Mains Result High Court : राज्य सेवा…

BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत
BSP Scrap Scam Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में HTC सुपरवाइजर को अग्रिम जमानत

भिलाई इस्पात संयंत्र में करीब 250 टन स्क्रैप…

Dantewada Cyber Fraud Case
Dantewada Cyber Fraud Case : 61 लाख की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टो में बदलते थे रकम

Dantewada Cyber Fraud Case : पुलिस मामले में…

Raigarh Minor Rape Case Verdict
Raigarh Minor Rape Case Verdict : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने 7 लाख रुपए मुआवजे की अनुशंसा की

Raigarh Minor Rape Case Verdict :विशेष न्यायालय के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?