CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विवाद: छात्रों और पुलिस में टकराव, बुलडोजर को रोकने का प्रयास

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विवाद: छात्रों और पुलिस में टकराव, बुलडोजर को रोकने का प्रयास

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

हैदराबाद , 31 मार्च 2025 :

Hyderabad University: हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रविवार (31 मार्च) को जमकर हंगामा हुआ. कैंपस के पूर्वी हिस्से से सटी जगह पर तेलंगाना सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के चलते यह बवाल मचा. स्टूडेंट्स इस अधिग्रहण का विरोध करते हुए बुलडोजरों पर चढ़ गए. बाद में पुलिस बल बुलाकर स्टूडेंट्स को यहां से हटाया गया.

कांचा गचीबोवली में 400 एकड़ भूमि के टुकड़े को लेकर यह विवाद हुआ. यह भूमि हैदराबाद यूनिवर्सिटी से सटी हुई है. तेलंगाना सरकार इस भूमि को विकसित करने और वहां एक आईटी पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है. इसीलिए रविवार को बड़ी संख्या में यहां बुलडोजर उबड़-खाबड़ जमीन और पेड़ों को साफ करने पहुंचे थे.

बुलडोजर दिखते ही पहुंच गए स्टूडेंट्स

वैसे, प्रशासन ने रविवार का दिन चुनकर यहां बुलडोजर भेजे लेकिन जैसे ही स्टूडेंट्स को पता चला तो यहां कुछ ही देर में भीड़ लग गई. कुछ छात्रों ने बुलडोजरों पर चढ़कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि वे वापस चले जाएं. देर तक छात्रों और पुलिस के बीच कहासुनी होती रही. बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को घसीट-घसीट कर गाड़ियों में भरा और कुछ देर हिरासत में लेकर रात को छोड़ दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल 53 छात्रों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था. हैदराबाद पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकारी अधिकारियों को उनके काम करने से रोका और कुछ ने पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्रों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा.

स्टूडेंट्स के आरोप

हिरासत में लिए जाने वाले छात्रों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं. एक छात्रा ने तो यह तक दावा किया है कि उसे गलत-गलत जगह पर छूते हुए पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिया. छात्रों का कहना है कि हम बस यह जानना चाहते थे कि वे जंगल की जमीन को क्यों नष्ट कर रहे हैं.

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई और छात्रों की हिरासत की निंदा की है. वहीं, यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि विवादित भूमि यूनिवर्सिटी की नहीं है और न ही कानूनी रूप से उसे आवंटित क्षेत्र का हिस्सा है. बता दें कि पिछले कई दिनों से यह मामला गर्म है. यूनिवर्सिटी के छात्रों और अन्य लोगों का एक वर्ग पर्यावरण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए भूमि की नीलामी के प्रस्ताव का लगातार विरोध कर रहा है.

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर तेज हुआ आंदोलन, अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे
Kawardha Fire News : टेंट हाउस और फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
पेप्सी-कोला को पछाड़ कर 1500 करोड़ का सोडा गटक गए लोग, इस ब्रांड की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
पिता की अर्थी को तीन बेटियों ने दिया कंधा, मुखाग्नि दे नम आंखों से दी विदाई… गांव वालों ने कही ये बात
भिलाई पावर हाऊस में सफाई कर्मचारी से दो युवकों ने की मारपीट 🛑 जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी छावनी पुलिस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Drug News : शिवनाथ नदी के पास नशीली गोलियों का सौदा करने पहुंचा युवक! पुलिस ने 395 टैबलेट के साथ दबोचा, जेल भेजा
Durg Drug News : शिवनाथ नदी के पास नशीली गोलियों का सौदा करने पहुंचा युवक! पुलिस ने 395 टैबलेट के साथ दबोचा, जेल भेजा

दुर्ग जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार…

Sainik School Admission 2027 : सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका! कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म
Sainik School Admission 2027 : सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका! कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के…

Maatrubhumi Trailer : सलमान खान का अब तक का दमदार वॉर अवतार! चीन के सैनिकों से भिड़े भाईजान, चित्रांगदा सिंह के अंदाज ने खींचा ध्यान
Maatrubhumi Trailer : सलमान खान का अब तक का दमदार वॉर अवतार! चीन के सैनिकों से भिड़े भाईजान, चित्रांगदा सिंह के अंदाज ने खींचा ध्यान

 सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर…

Bhilai Crime : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज
Bhilai Crime : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में…

Bhilai Crime News : भिलाई में हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहे थे दो बदमाश! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब पहुंचे जेल
Bhilai Crime News : भिलाई में हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहे थे दो बदमाश! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब पहुंचे जेल

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में धारदार हथियार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?