CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘देश की दो-तिहाई आबादी “हिंदू राष्ट्र” के पक्ष में…’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

‘देश की दो-तिहाई आबादी “हिंदू राष्ट्र” के पक्ष में…’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति के बावजूद देश की दो-तिहाई आबादी हिंदू राष्ट्र के पक्ष में नहीं है।

इसके साथ ही मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां सभी का खुले दिल से स्वागत होता है और सभी को गले लगाया जाता है. एक-दूसरे के साथ सद्भाव के साथ रहना चाहिए.

‘देश में फैलाई जा रही नफरत’, बोले अय्यर

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण एशियाई देशों और दूसरे मुल्कों दुबई, सऊदी अरब, ब्रिटेन या अमेरिका में रहने वाले मुसलमान भाईयों और बहनों को ईद की मुबारकबाद देता हूं। मैं उस भारत से बोल रहा हूं, जहां की सरजमीं सबका स्वागत करती है। सब इस देश में खुशी से रहें, एक-दूसरे के साथ सब अमन से रहें और एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखना चाहिए। इस पर कोई नफरत की जरूरत नहीं है, देश में नफरत फैलाया जा रहा है लेकिन, इसके बावजूद दो-तिहाई हिंदुस्तानी, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत हिंदू हैं, जिन्होंने उन सियासी शक्तियों को सहारा नहीं दिया कि इस देश को कभी हिंदू राष्ट्र बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि यह एक सेक्युलर देश है और सब यहां एक साथ रहते हैं. आज ईद के अवसर पर सभी मुसलमान भाइयों और भारत के मुस्लिम समुदाय को यही संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि मुझे यह कहने का मौका दिया गया.

राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर खड़े किए थे सवाल

इससे पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने देश के पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा था, “इंदिरा गांधी का नाम सभी जानते हैं. जब राजीव गांधी (प्रधानमंत्री) बने तो लोगों ने सोचा और मैंने खुद सोचा कि यह एयरलाइन पायलट हैं. दो बार फेल हो चुके हैं.”

उन्होंने आगे कहा था, “मैं उनके साथ कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ा था. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में वह (राजीव) फेल हो चुके हैं. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में फेल होना बहुत ही मुश्किल है. वहां फर्स्ट डिवीजन पास होना आसान है. लेकिन, वहां फेल होना बहुत मुश्किल है क्योंकि यूनिवर्सिटी अपनी छवि बरकरार रखने के लिए कोशिश करती है कि सभी कम से कम पास हो जाएं. लेकिन, इसके बावजूद राजीव गांधी फेल हो गए. फिर वह गए इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन, वहां दोबारा फेल हुए. मैंने सोचा कि ऐसे व्यक्ति को क्या प्रधानमंत्री बनना है.”

Tamil Nadu Election Results 2026 : किंगमेकर नहीं, अब ‘किंग’ बनने की बारी! सरकार बनाने ‘थलपति’ विजय के पास 4 विकल्प
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना बने भारत के 51वें मुख्य न्यायधीश, डीवाई चंद्रचूड़ की ली जगह
मऊगंज: गैस सिलेंडर से लगी आग, पलभर में राख हुआ गरीब का आशियाना..
Work From Home : सरकार की नई सलाह, अब हफ्ते में 2 दिन घर से काम करने पर जोर
बैठक से नदारद रहे टीएस सिंहदेव, सचिन ने दी चेतावनी- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी कार्रवाई..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?