CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कुणाल Kamra के घर पहुंची पुलिस, शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले में भेजा था समन

कुणाल Kamra के घर पहुंची पुलिस, शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले में भेजा था समन

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।

मुंबई पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है। इसी बीच जानकारी आ रही है कि सोमवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों की एक टीम कॉमेडियन के घर पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई के हैबिटेट सेंटर में उनकी विवादित टिप्पणी के सिलसिले में खार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

पुलिस ने इससे पहले शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कामरा को दो समन भेजे थे।

मुंबई में दर्ज हैं 3 अलग-अलग मामले

मुंबई पुलिस के मुताबिक कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर ने दर्ज कराई है, जबकि अन्य दो मामले नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यापारी ने दर्ज कराए हैं।

दरअसल, 23 मार्च को रिलीज हुए एक एपिसोड में कुणाल कामरा ने 1997 की फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने का पैरोडी वर्शन (parody version) इस्तेमाल किया था। जिसमें डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा गया था। कॉमेडियन की इस हरकत की कड़ी आलोचना हुई और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। इसके कुछ दिनों बाद बीएमसी BMC ने हैबिटेट स्टूडियो के कुछ हिस्सों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।

मैं माफी नहीं मांगूंगा: कामरा

घटना के तुरंत बाद कामरा ने कहा कि वह शिंदे के बारे में अपनी टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और उस जगह पर तोड़फोड़ की आलोचना की, जहां उनका कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।

कामरा ने एक बयान में लिखा, 'मैं माफी नहीं मांगूंगा... मैं इस भीड़ से नहीं डरता और मैं अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा।

मद्रास HC ने दी राहत

इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को FIR के सिलसिले में कुणाल कामरा को राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी थी।

न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने कहा, ‘जमानत शर्तों के साथ दी गई है और 7 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी.’कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच मद्रास हाईकोर्ट में ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

उन्होंने अपनी हालिया व्यंग्यात्मक टिप्पणियों के बाद मिली कई धमकियों का हवाला दिया। कामरा ने अदालत में दायर अपनी याचिका में कहा कि वह 2021 से तमिलनाडु में रह रहे हैं और मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की आशंका के कारण जमानत चाहते हैं। इस पर मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी।

Deadly attack in a minor dispute : दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, 8 गिरफ्तार
UPSC IFS Result Announced : यूपीएससी ने जारी किया गया आईएफएस परीक्षा का रिजल्ट, इतने उम्मीदवारों ने मारी बाजी
बिहार: आज पटना की सड़कों पर उतरेंगे राहुल-तेजस्वी, साथ मिलकर करेंगे चक्का जाम
CM Sai on Budget 2026-27 : विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट, छत्तीसगढ़ को मिलेगा सीधा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gau Samman Diwas
Gau Samman Diwas : गरियाबंद में कल मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस, भजन कीर्तन यात्रा के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

जिले में रविवार को गौ सेवा और संरक्षण…

AI Crocodile Photo
AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के ग्राम केशवपुर में तालाब में…

Korba Carbon Factory Fire
Korba Carbon Factory Fire : बायलर में धमाके के बाद कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, भाग कर मजदूरों ने बचाई जान

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ के कोरबा…

Dharmendra Pradhan NEET UG
Dharmendra Pradhan NEET UG : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नरेंद्र मोदी को भेजी चिट्ठी, लिखा…

विरोध प्रदर्शन और छात्रों के बीच लगातार हो…

Liquor Scam
Liquor Scam : चर्चित शराब घोटाले में चार आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देते हुए सुनाया अहम आदेश

चर्चित शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?