CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Riots : इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने आदेश, गिरफ्तारी की उठी मांग

Delhi Riots : इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने आदेश, गिरफ्तारी की उठी मांग

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share
Delhi Riots
Delhi Riots

सीजी भास्कर, 02 अप्रैल। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा (Delhi Riots) की गिरफ्तारी की मांग की है और कहा कि दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मिश्रा ने 2020 के दिल्ली दंगों को भड़काने में भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की जानें गईं और कई घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।

“आप” के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर (Delhi Riots) दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने पांच साल बाद यह निर्देश दिया है, जबकि एफआईआर दर्ज करना पुलिस का कार्य था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 24 से 26 फरवरी 2020 के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हुई और 500 से अधिक लोग घायल हुए, साथ ही करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दंगों (Delhi Riots) के दौरान कपिल मिश्रा की नफरत भरी भाषणों के वीडियो पूरे देश में फैल रहे थे। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस मुरलीधर ने अपनी अदालत में चार वीडियो दिखाए, जिनमें कपिल मिश्रा लोगों को भड़काते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके तुरंत बाद, उस क्षेत्र में पत्थरबाजी शुरू हो गई।

26 फरवरी 2020 को, हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीण रंजन को तलब किया और एफआईआर न दर्ज होने पर सवाल उठाया। उस समय पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच अभी तक नहीं की गई है। इस पर जस्टिस मुरलीधर ने कहा, "क्या आप तब एफआईआर दर्ज करेंगे जब पूरा शहर जल जाएगा?" उसी रात, जस्टिस मुरलीधर का तबादला कर दिया गया और उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भेज दिया गया।

27 फरवरी 2020 को पुलिस को चार हफ्तों में जांच पूरी कर एक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। हालांकि, पांच साल बीत जाने के बाद भी, फरवरी 2025 में पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कपिल मिश्रा के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। अब, राउस एवेन्यू कोर्ट के जज वैभव चौरसिया ने मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आम आदमी पार्टी ने चिंता व्यक्त की है कि कहीं उनका भी तबादला न किया जाए।

सौरभ भारद्वाज ने मांग की है कि कपिल मिश्रा (Delhi Riots) को तुरंत मंत्री पद से हटा दिया जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि अन्य दंगा आरोपियों की तरह मिश्रा को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। “आप” ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता को बचाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन अब अदालत ने स्पष्ट रूप से उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया है।

Police Constable Found Dead : मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर तैनात कांस्टेबल मृत मिला, सुसाइड एंगल से जांच शुरू
कर्ज लेकर किसान ने तैयार की फसल, रातों रात महीनों की मेहनत जल कर हुई खाक, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
गरियाबंद CMHO में लिपिक ने फर्जी बिल बनाए; एक साल बाद निलंबित
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत
कानपुर में हैवानियत की हदें पार: नाबालिग को पीटा, यूरिन पिलाई और चप्पल चटाई, वीडियो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?