CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यातायात व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : साहिबी River के किनारे नए सड़क कॉरिडोर का निर्माण, 4 सड़कें NHAI को सौंपी

यातायात व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार : साहिबी River के किनारे नए सड़क कॉरिडोर का निर्माण, 4 सड़कें NHAI को सौंपी

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। दिल्ली सरकार ने सड़क नेटवर्क को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. यूटी-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली सरकार के लोकनिर्माण विभाग की 4 प्रमुख सड़कें को भारत सरकार की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया जाएगा. साथ ही साहिबी नदी के दोनों किनारों पर धांसा से वसई धरापुरी तक एक नया सड़क कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

सरकार की ओर से कहा गया कि इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना और वैकल्पिक मार्ग प्रदान करना है. इसके अलावा दिल्ली की चार प्रमुख PWD सड़कों को आधिकारिक रूप से NHAI को सौंप दिया गया है, जिससे इन सड़कों के विस्तार और रखरखाव में तेजी आएगी।

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में हुई यूटी-स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक में यह अहम फैसले लिए गए। बैठक में दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को कम करने, विभागीय ओवरलैप खत्म करने और सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सरकार का मानना है कि साहिबी नदी के दोनों किनारों पर बनने वाला यह नया सड़क कॉरिडोर ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा. इसके अलावा, धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पुलिस स्टेशन को स्थानांतरित कर NH-48 से नारायणा के लिए एक समर्पित स्लिप रोड बनाई जाएगी, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

दिल्ली की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार की उम्मीद

दिल्ली के सड़क ढांचे को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए सरकार ने चार प्रमुख PWD सड़कों को NHAI को सौंपने का फैसला किया है।‌ इनमें दिल्ली-रोहतक रोड (NH-10) का पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर तक 13.2 किलोमीटर का खंड, पीरागढ़ी से जखेरा तक 6.8 किलोमीटर का खंड, NH-2 (मथुरा रोड) का आली गांव से रिंग रोड, आश्रम जंक्शन तक 7.5 किलोमीटर का हिस्सा और NH-148A (एमजी रोड) का 8 किलोमीटर लंबा खंड शामिल है।

सरकार का मानना है कि इन सड़कों के NHAI के अधीन आने से इनके विकास और रखरखाव में तेजी आएगी, जिससे दिल्ली की कनेक्टिविटी और ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। 

उन्होंने बताया कि साहिबी नदी किनारे बनने वाला नया कॉरिडोर राजधानी की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और दिल्ली वासियों को जाम की समस्या से राहत देगा। इसके साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चार प्रमुख PWD सड़कों को NHAI को सौंपने से इनकी स्थिति में सुधार आएगा और दिल्ली के सड़क प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Stranger Things 5 crash: ग्लोबल रिलीज़ के मिनटों में नेटफ्लिक्स हिल गया, दर्शकों की बाढ़ से सर्वर ठप
SSB Lohri Celebration : आदिवासी अंचल में जली परंपरा की आग, SSB जवानों ने लोहड़ी पर बांटा उत्साह
Bihar: ‘लो, तुम्हारा बच्चा मर गया’ मासूम के सिर में कील ठोककर की हत्या और मां की गोद में थमा दी लाश
Ram Navami 2025 : रामनवमी पर पटना में बिकेंगे 66 लाख के नैवेद्यम! महावीर मंदिर में होगा विशेष आयोजन
By Election 2025 : चुनाव आयोग ने देश भर की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?