CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय नागरिकों को नहीं होगी अब पानी की किल्लत, MLA रिकेश की त्वरित पहल से खिले चेहरे

साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय नागरिकों को नहीं होगी अब पानी की किल्लत, MLA रिकेश की त्वरित पहल से खिले चेहरे

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ स्थित साईं झूलेलाल प्रांगण में चैत्र नवरात्र के अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सिंधी समाज की मांग पर आज सुबह त्वरित बोर खनन के आदेश दिए और शाम को बोर होने पर लबालब पानी देख लोगों के चेहरे खिल उठे।

सिंधी समाज ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर विधायक का आभार जताते हुए हिंगलाज माता की आराधना व आरती कर नव कन्या भोज करवाया।

आपको बता दें कि साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड में भगवान झूलेलाल जी की छठी एवं चैत्र नवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं झूलेलालजी के भजनों के साथ हुई। तत्पश्चात समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता की आराधना कर नव कन्या भोज में महिला मंडली के द्वारा नौ कन्याओं को प्रसाद, स्वल्पाहार एवं उपहार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन में आरती, अरदास एवं साईं जी का पल्लव गाकर विश्व आरोग्य एवं कल्याण की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आज साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय जनता की जो बहुप्रतीक्षित मांग साईं झूलेलाल धाम परिसर में बोर खनन की थी।

उसे पूरा करने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा त्वरित पहल की गई। जिसके परिपालन में विधायक निधि से बोर खनन करवाया गया।

श्री सेन ने स्थानीय जनता की संवेदनाओं को त्वरित संज्ञान लेते हुए जल के देवता के धाम में जल की सौगात देने का निर्णय लिया। 

बोर खनन पर समाज की ओर से उपस्थित आदर्श सिंध ब्रादर मंडल के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी एवं साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागदेव के साथ उपस्थित समाज के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रगट किया गया।

ADANI परिवार TOP : अब भारत में सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा, एक साल में 95% बढ़ी संपत्ति, 11.62 लाख करोड़ वेल्थ के साथ भारत की नंबर वन फैमिली
भतीजे पर झूठा रेप केस दर्ज कराने वाली चाची को 20 साल की जेल, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोला राज
ED Raid Bhilai : भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED का छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम
Ganja Smuggling Case : स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 17.72 लाख की संपत्ति जब्त
NSUI President Fraud Allegation : NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, नौकरी और कारोबार दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

STT GDC India Sale
STT GDC India Sale :  52 हजार करोड़ से ज्यादा में बिक सकती है STT GDC इंडिया

भारत के डेटा सेंटर कारोबार में बड़ी डील…

Shah Rukh Khan Birthday
Shah Rukh Khan Birthday : शाहरुख के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा जगमगाया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर…

Air Show Raipur
Air Show Raipur :  आज फिर सेंध लेक पर गूंजेगा वायुसेना का दम, सारंग टीम दिखाएगी करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के बीच आज नया रायपुर के…

Chhattisgarh Paddy Procurement
Chhattisgarh Paddy Procurement : 8 से 10 दिन के इंतजार से 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची धान खरीदी, जानिए कैसे बदली व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आज किसानों की आय…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर, 2 से 4 नवंबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से अगले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?