CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एनकाउंटर से खौफ में नक्सली, दूसरे राज्यों में ले रहे शरण: अमित शाह ने अफसरों को दिया एक्शन तेज़ रखने का निर्देश…

एनकाउंटर से खौफ में नक्सली, दूसरे राज्यों में ले रहे शरण: अमित शाह ने अफसरों को दिया एक्शन तेज़ रखने का निर्देश…

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल |

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन काे लेकर बैठक ली। अफसरों ने शाह को बताया कि अब नक्सली अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी भाग रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीते 1 साल में हमारी फोर्स नक्सलियों को जंगलों में ढूंढ़कर एनकाउंटर कर रही है।

इन बातों को सुनने के बाद शाह ने बैठक में कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग रहे नक्सलियों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां आपस में कोआर्डिनेशन को बढ़ाएं। खुफिया इनपुट पर काम करने को शाह ने IB के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।

ये बैठक शनिवार रात रायपुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल थे। राज्य सरकार ने इस बैठक में अब तक के ऑपरेशन नक्सल सरेंडर और योजनाओं के बारे में भी शाह को बताया।

नियद नेल्लानार का दायरा 5 किलाेमीटर बढ़ेगा

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास और सुरक्षा दोनों ही मोर्चों पर प्रगति संतोषजनक हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रशासन से नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने के लिए बनाई गई ‘नियद नेल्लानार’ को सुरक्षा बलों के शिविरों के 5 किलोमीटर के दायरे से बढ़ाकर 10 किलोमीटर करने को कहा।

शाह ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जनता को विकास के समान अवसर मिले। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान का मोमेंटम किसी भी सूरत में कम नहीं होना चाहिए।

शाह बोले- 31 मार्च को इतिहास बनाना है

बैठक में शाह ने अफसरों से कहा कि नक्सलवाद को खत्म करके 31 मार्च 2026 के दिन को ऐतिहासिक बनाना है। ये वो दिन होगा जब छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में नक्सलवाद एक इतिहास बन जाएगा। नक्सलवाद के कारण कई पीढ़ियां बर्बाद हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद फिर से जड़ न जमा पाए इसलिए इसका समूल नाश आवश्यक है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई को बिखरने नहीं देना है। एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग रहे नक्सलियों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां में समन्वय और बेहतर होना चाहिए।

बैठक में आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, केन्द्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

दंतेवाड़ा में बोले- चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को दंतेवाड़ा दौरे पर रहे। उन्होंने कहा कि अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। नक्सलियों से अपील है कि वो सरेंडर करें। लोगों से कहा नक्सलियों को सरेंडर कराकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाइए। हर गांव को एक करोड़ मिलेगा।

Drishyam 3 Collection :  दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर
Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप
Surajpur KG-2 Child Abuse : ‘तालिबानी सजा’…! KG-2 के मासूम को रस्सी से पेड़ पर लटकाया
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद
रायगढ़ में भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहे शिवालय:मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; जल चढ़ाने पहुंच रहे लोग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?