CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गर्मी का असर बढ़ा: छत्तीसगढ़ में तापमान 2° तक चढ़ेगा, राजनांदगांव में 43°C के करीब; बस्तर में हल्की बूंदाबांदी संभव…

गर्मी का असर बढ़ा: छत्तीसगढ़ में तापमान 2° तक चढ़ेगा, राजनांदगांव में 43°C के करीब; बस्तर में हल्की बूंदाबांदी संभव…

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ती जा रही है। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में पारा 40 डिग्री के करीब है। राजनांदगांव में गर्मी का असर ज्यादा है। मंगलवार को यहां पारा 42 डिग्री के पार रहा। वहीं अगले तीन दिन पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ेगा। उसके बाद दिन का तापमान स्थिर रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। वहीं आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दक्षिणी हिस्से में बादल, बारिश की स्थिति बन रही है।

रायपुर में दिन का पारा सामान्य से ज्यादा

मौसम साफ होने के बाद रायपुर में गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर 12 बजे के बाद चुभने वाली गर्मी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का पारा 26.7 डिग्री रहा। आज दिन का तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने के आसार हैं।

बिलासपुर में दिन टेम्प्रेचर 40 डिग्री के करीब

मंगलवार को यहां दिन का पारा 39.6 डिग्री रहा। इस दौरान लोगों को गर्मी ने बेहद परेशान किया। वहीं रात का टेम्प्रेचर 26 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अंबिकापुर में दिन का पारा सामान्य से अधिक

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को अंबिकापुर में पारा 37.8 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

तीसरे, चौथे सप्ताह में होगी तेज गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है।

वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

Cyber Fraud Raipur Police : ओडिशा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर से 4 बड़े साइबर ठग गिरफ्तार, चीनी नेटवर्क से लिंक का खुलासा
Mahasamund Gambling Raid : जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार
Devendra Fadnavis: ‘वोट नहीं राहुल का दिमाग चोरी हो गया है’ मुस्कुराते हुए तीखा हमला
Big Breaking : पुणे में भारी बारिश के बीच 4 लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कैप्टन घायल
दुर्ग के पटेल चौक पर स्कार्पियो की ठोकर से तपस्या महोत्सव में शामिल होने आए जैन परिवार के 4 घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, स्टेशन से लौटते समय देर रात सड़क दुर्घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Valley Death Sentence : झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद होगा फैसला लागू

Jhiram Valley Death Sentence :2013 में कांग्रेस नेताओं…

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Valley Death Sentence
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?