CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ रहे हैं’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल

Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ रहे हैं’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल। कांग्रेस के दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान पार्टी नेता बीवी श्रीनिवास के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है. अपने संबोधन में श्रीनिवास ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वेस्ट इंडिया से लड़ाई लड़ रहे हैं.

अपने भाषण के दौरान श्रीनिवास ने कहा कि महात्मा गांधी ने ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़ाई लड़ी थी, आज राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ाई लड़ रहे हैं. उनका इशारा गुजरात की ओर था. श्रीनिवास ने आगे कहा, ‘देश के साथ गद्दारी करने वाले दो लोग इसी क्षेत्र से आते हैं.’ इस लाइन में उनका इशारा पीएम मोदी और अमित शाह की ओर था.

हालांकि श्रीनिवास ने अपने भाषण के दौरान किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका इशारा गुजरात से आने वाले नेताओं की ओर था. भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कांग्रेस पर एक राज्य विशेष को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस अधिवेशन में दिया गया यह बयान अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

जहां एक ओर इसे राजनीतिक बयानबाजी कहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग की है. इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतर और बाहर हलचल मची हुई है और अब निगाहें इस बात पर हैं कि पार्टी इसे कैसे हैंडल करती है.

राहुल गांधी ने भी किया संबोधित (Rahul Gandhi)

इसी कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज अधिवेशन को संबोधित किया. अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने महात्मा गांधी और सरदार पटेल को याद करते हुए की.

उन्होंने कहा, ‘100 साल पहले महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. 150 साल पहले सरदार पटेल का जन्म हुआ था. गांधीजी, सरदार पटेल ये कांग्रेस पार्टी की नींव हैं. अभी अजय लल्लू ने कहा कि मैं पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, गरीबों के लिए काम कर रहा हूं.’

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने इंदिरा गांधी से एक बार एक सवाल पूछा था. मैंने पूछा कि दादी मरने के बाद आपके बारे में लोगों को क्या कहना चाहिए. इंदिरा गांधी ने जवाब दिया कि राहुल, मैं अपना काम करती हूं. मरने के बाद लोग मेरे बारे में क्या सोचें, क्या न सोचें मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं सिर्फ अपने काम में दिलचस्पी रखती हूं. अगर पूरी दुनिया मेरे मरने के बाद मुझे भूल भी जाए तो वो भी मुझे मंजूर है. यही मेरी भी सोच है.’

‘तेलंगाना में हमने उठाया क्रांतिकारी कदम’ (Rahul Gandhi)

उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना में हमने एक क्रांतिकारी कदम उठाया. जातीय जनगणना. उससे कुछ महीने पहले मैंने संसद में भाषण दिया था.

मैंने पीएम मोदी के सामने कहा कि आप जातीय जनगणना कराइए. देश को मालूम होना चाहिए कि इस देश में दलित, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा, अति दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब सामान्य वर्ग के कितने लोग हैं.

OBC Welfare Schemes : ओबीसी कल्याण योजनाओं की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
छुट्टी पर लौटा सेना का जवान पहुंचा थाना और ASI को देख फूट फूटकर रोने लगा, दबंगों ने जवान को मारते पीटते बनाया विडियो और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया, जानिए पूरा मामला….
दुर्ग पुलिस का ‘जुलूस’ न्याय: लूट के आरोपी का कान पकड़कर निकाला गया सड़कों पर!
भिलाई में युवती ने की खुदकुशी, रात में चुनरी का फंदा बना पंखे से लटकी, जांच में जुटी पुलिस
दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?