CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 5 लाख रुपए में 13 साल की दलित बेटी को बेचा, जिसने खरीदा वह रोजाना करने लगा रेप

5 लाख रुपए में 13 साल की दलित बेटी को बेचा, जिसने खरीदा वह रोजाना करने लगा रेप

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

कौशांबी , 16 अप्रैल 2025 :

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग किशोरी को उसके ही मां-बाप ने एटा जनपद निवासी एक व्यक्ति को पांच लाख रुपS में बेच दिया और उस व्यक्ति ने किशोरी से दो दिनों तक दुष्कर्म किया. कौशांबी के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने यह जानकारी दी.

अभिषेक सिंह ने कहा कि करारी थाना क्षेत्र की एक दलित नाबालिग किशोरी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके माता-पिता ने उसे किसी व्यक्ति को पांच लाख में बेच दिया था. जिले के करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 13 साल की दलित किशोरी ने करारी थाने में 13 अप्रैल 2025 की शाम को दी गई तहरीर में बताया कि कमलेश पासी एटा जनपद के एक व्यक्ति को लेकर उसके घर आता था.

पीड़िता ने बताया कि गत 14 मार्च को भी कमलेश पासी एटा के उस व्यक्ति को लेकर उसके घर आया था. तहरीर के मुताबिक, 14 मार्च को शाम करीब 7:00 बजे किशोरी के माता-पिता ने उसे खाना खिलाया जिसके बाद उसे नींद और चक्कर आने लगे और जब नींद खुली तो किशोरी एटा जनपद के निवासी उस व्यक्ति के घर पर थी.

तुम्हारे मां-बाप को 5 लाख देकर तुम्हें खरीदा है- आरोपी

किशोरी ने उस व्यक्ति से पूछा कि वह यहां कैसे आ गई, तो उस व्यक्ति ने कहा, ‘‘मैंने तुम्हारे मां-बाप को पांच लाख देकर तुम्हें खरीदा है.’’ किशोरी ने वहां से भागने की कोशिश की तो उस व्यक्ति ने उसे बंधक बना लिया और उससे दो दिनों तक जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा, लेकिन किशोरी 16 मार्च को मौका पाकर रात तीन बजे दीवार फांदकर भाग निकली और किसी तरह अलीगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर कौशांबी जनपद के भरवारी रेलवे स्टेशन पर उतरी.

घर पहुंचने पर उसके मां-बाप ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और कहा कि उस व्यक्ति के पास लौट जाओ, क्योंकि उन्होंने उससे पांच लाख रुपये लिए हैं. इसके बाद मारपीट कर किशोरी को घर से भगा दिया. इसके बाद पीड़िता जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने फूफा के घर गई और उन्हें सारी बात बताई.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर करारी थाना में पीड़िता के माता-पिता, एटा निवासी उस व्यक्ति और करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति सहित चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है. पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है.

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद ने बताया कि नाबालिग को बेचने के मामले की जांच बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने भी शुरू कर दी है. समिति जल्द ही पीड़िता का दाखिला आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा नौ में कराएगी. चंद ने कहा कि पीड़िता आठवीं पास है और उसका संरक्षक उसकी बुआ और फूफा को बनाया जाएगा.

तेज रफ्तार का तांडव: 3 की मौत, 4 घायल-इलाके में दहशत
ब्रेकिंग न्यूज़ : महाराष्ट्र पहुंची पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, जलगांव में ट्रेन से कूदे कई लोग, दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने रौंदा, 8 से 10 मौत की आशंका
अनुमान से बेहतर आंकड़े, चौथी तिमाही में 7.4 फीसदी रही GDP ग्रोथ रेट
तालाब में नहा रही थीं 3 बच्चियां, अचानक लगीं डूबने, चौथी ने मचाया शोर लेकिन… मुरादाबाद के गांव में पसरा मातम
बॉर्डर पर तैनात जवान की बेटी के दिल में छेद:तबीयत बिगड़ने पर रात में खुला हेल्थ ऑफिस, कुछ ही घंटों में दस्तावेज तैयार कर मुंबई भेजा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chirag Paswan
Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर में रविवार को चिराग पासवान के बयान…

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

IPS Sexual Harassment Case
IPS Sexual Harassment Case : IPS रतनलाल डांगी पर यौन शोषण के आरोपों की शुरुआती जांच में गंभीर बातें सामने आईं !

IPS Sexual Harassment Case :पुलिस विभाग की ओर…

MLA Housing Project
MLA Housing Project : माननीयों के फ्लैट का नक्शा बदला…:78 की जगह 90 फ्लैट, लागत 80 करोड़ बढ़ी

MLA Housing Project ; लोक निर्माण विभाग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?