CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP कर्मियों को अब मिलेगी लीव कॉम्बिनेशन झंझट से मुक्ति – BWU

BSP कर्मियों को अब मिलेगी लीव कॉम्बिनेशन झंझट से मुक्ति – BWU

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

फायर ब्रिगेड कर्मियों का ट्रेनिंग पीरियड जुड़ेगा सेवा काल में, हुई कर्मचारियों के संघर्ष की जीत

मां काली कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के श्रमिकों को मिलेगा उनका रुका वेतन, ग्रेच्युटी एवं अन्य सभी बकाया

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) को भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कर्मचारियों के हित में एक नहीं 3 बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

Contents
  • फायर ब्रिगेड कर्मियों का ट्रेनिंग पीरियड जुड़ेगा सेवा काल में, हुई कर्मचारियों के संघर्ष की जीत
  • मां काली कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के श्रमिकों को मिलेगा उनका रुका वेतन, ग्रेच्युटी एवं अन्य सभी बकाया

यूनियन द्वारा दायर किए गए मामले में तीन प्रमुख मुद्दों पर रीजनल लेबर कमिश्नर (केंद्रीय) रायपुर के समक्ष सुनवाई के बाद निर्णायक फैसले सामने आए हैं। इन तीनों फैसले में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का रुख सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण रहा है।

लीव कॉम्बिनेशन समाप्त करने पर आदेश : बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने बताया कि मौजूदा समय में लीव कॉम्बिनेशन की अनिवार्यता न केवल अप्रासंगिक हो गई है, बल्कि इससे कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी एवं असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को इससे कोई आर्थिक लाभ नहीं है, और बीएसपी के स्टैंडिंग ऑर्डर में भी इस व्यवस्था का कोई उल्लेख नहीं है।

सुनवाई के दौरान प्रबंधन ने लीव कॉम्बिनेशन को समाप्त कर एवं उसे 14 दिनों के भीतर आदेश निकालकर लागू करने को कहा है। जिस पर बीएसपी प्रबंधन ने अपनी सहमति व्यक्त की बीएसपी प्रबंधन भी इस मुद्दे पर काफी सहयोगात्मक एवं सकारात्मक रहा।

यूनियन की ओर से इस मुद्दे को बार-बार प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन कोई ठोस आदेश नहीं आने पर अंततः यूनियन ने असिस्टेंट लेबर कमिश्नर (केंद्रीय), रायपुर के समक्ष औपचारिक परिवाद दायर किया।

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेख महमूद ने बताया कि इस सुविधा के लागू होने से भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारीयों को CL, EL, FL, HPL जैसी छुट्टियों को आपस में जोड़कर अवकाश का लाभ ले सकेंगे। जिससे लीव कॉन्बिनेशन के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। इस सुविधा से कार्यस्थल एवं उत्पादन पर सकारात्मक एवं उत्साह बना बनेगा।

फायर ब्रिगेड कर्मियों का ट्रेनिंग पीरियड जुड़ेगा सेवा सर्विस काल में : यूनियन के उप महासचिव मनोज डडसेना ने बताया कि फायर ब्रिगेड विभाग में कर्मचारियों का ट्रेनिंग पीरियड सर्विस सेवा काल में नहीं जुड़ रहा था।जिसके कारण कर्मचारियों पर QBCC (Qualification-Based Career Chart) को लागू न किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस कारण से ही अब तक कर्मचारियों के ट्रेनिंग पीरियड को उनके सेवाकाल में नहीं जोड़ा जा सका है।जो कि सेल के शीर्ष प्रबंधन के द्वारा जारी QBCC सर्कुलर के नियमों का उल्लंघन है।

इस पर बीएसपी प्रबंधन ने आरएलसी के समक्ष स्पष्ट किया कि क्वालिफिकेशन बेस्ड प्रमोशन प्रणाली को जल्द लागू किया जाएगा और ट्रेनिंग पीरियड को सेवा काल में जोड़ा जाएगा। यह कदम फायर ब्रिगेड विभाग के पीड़ित कर्मचारियों को बड़ी मानसिक और आर्थिक राहत प्रदान करेगा। यह निर्णय फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की एक बड़ी जीत है।

मां काली कंस्ट्रक्शन के श्रमिकों को मिलेगा बकाया वेतन ग्रेच्युटी एवं अन्य लाभ

भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत में कार्यरत मां काली कंस्ट्रक्शन के लगभग 180 श्रमिकों को बकाया राशि भुगतान का मुद्दा उठाया और सभी प्रकार के लंबित राशि की अतिशीघ्र भुगतान की मांग की।

जिसके बाद माननीय असिस्टेंट लेबर कमिश्नर ने बीएसपी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी श्रमिकों का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान किया जाए। यूनियन को निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों की सूची व बकाया विवरण तैयार कर बीएसपी प्रबंधन व श्रम विभाग को सौंपा जाए। इसके पश्चात श्रम आयोग उचित निर्णय लेते हुए सभी कर्मचारियों का बकाया भुगतान सुनिश्चित करेगा।

उज्जवल दत्ता ने कहा कि बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) अपने सदस्यों के अधिकारों एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत है। यूनियन का यह स्पष्ट संदेश है कि वह कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर हमेशा मुखर रहेगी और प्रत्येक स्तर पर आवाज़ उठाती रहेगी।

शेख महमूद ने कहा कि यूनियन की सभी बातो को आर एल सी ने गंभीरता पूर्वक सुना और समझा और मौके पर ही प्रबन्धन को उचित दिशा निर्देश दिए l साथ ही प्रबंधन ने भी सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही उचित कदम उठाने और सहयोग का भरोसा दिया है।

यूनियन के तरफ से अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर केंद्रीय के समक्ष कर्मचारियों का पक्ष उज्जवल दत्ता, शेख मेहमूद, मनोज डडसेना, विमलकांत पांडे एवं लोमेश कुमार ने रखा।

खबरें और भी हैं – 👇

Paying Property Tax : टैक्स दाताओं को बड़ी राहत, प्रॉपर्टी टैक्स भरने की नई डेडलाइन घोषित
जन्मदिन पर विधायक रिकेश ने पूजा अर्चना कर लुधियाना से मंगाई मशीन मंदिर समिति को करी समर्पित
Karnataka Teacher Suspension : RSS  के पथ संचलन में शामिल होने पर 2 सरकारी शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा विभाग की कार्रवाई से चर्चा तेज
Dhamtari Flood Alert : भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल के 3 गेट खुले, तटीय गांवों में हाई अलर्ट
Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?