CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, नहीं मिली मदद:मैनपाट में रातभर घायल पड़े ग्रामीण की सुबह थम गई सांसें

बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, नहीं मिली मदद:मैनपाट में रातभर घायल पड़े ग्रामीण की सुबह थम गई सांसें

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल |

सरगुजा के मैनपाट में बाइक सवार ग्रामीण तेज रफ्तार में हादसे का शिकार हो गया। रात में घायल ने कई राहगीरों को आवाज दी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। रात भर घायल अवस्था में पड़े होने के बाद सुबह ग्रामीणों ने उसे हाथ हिलाते देखा तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे जब तक हॉस्पिटल पहुंचाया, उसकी सांसें थम गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पैगा निवासी भोला राम यादव (61) शुक्रवार शाम शादी समारोह में शामिल होने के लिए कमलेश्वपुर आया था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से वापस लौट रहा था। कमलेश्वरपुर कार्निवाल मैदान के पास तेज रफ्तार में बाइक पुल के पास बेकाबू हो गई और भोला राम यादव गिरकर घायल हो गया।

कई लोगों को दी आवाज, नहीं मिली मदद घायल भोला राम यादव को रात में होश आया तो उसने मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवाज देकर मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। सुबह जब ग्रामीण मार्ग से निकले तो भोला राम यादव ने हाथ हिलाकर मदद मांगी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। पुलिस मौैके पर पहुंची, तब तक घायल भोला राम यादव की सांस चल रही थी।

पुलिस ने भोला राम यादव की जांच की। सिर एवं कमर में चोट के निशान मिले। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डर से लोगों ने नहीं की मदद जांच अधिकारी एएसआई डेविड मिंज ने बताया कि जहां भोला राम यादव हादसे का शिकार हुआ, उस मार्ग का उपयोग कम लोग करते हैं। पास ही पोस्टमॉर्टम हाउस भी है। आशंका है कि आवाज सुनने के बाद भी डर से लोग नहीं रुके व मदद नहीं की। समय पर भोला राम यादव को मदद मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी।

Navdha Bhakti Katha Raipur : रायपुर में भक्ति और विचार का संगम, स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज करेंगे नवधा भक्ति कथा
Korba Well Accident : नशे में पानी निकालते गहरे कुएं में गिरा युवक, गई जान
Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष
अभी नहीं होंगी निगम-मंडल में नियुक्तियां…..? साय सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बनाया नया प्लान
Suspicious Death of Woman in Raigarh : रील बनाने के दौरान हादसे की आशंका, डेढ़ घंटे की रिकॉर्डिंग मिली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?