CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » HIGH COURT BILASPUR : हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों की सेवा समाप्ति आदेश निरस्त

HIGH COURT BILASPUR : हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों की सेवा समाप्ति आदेश निरस्त

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share
HIGH COURT BILASPUR
HIGH COURT BILASPUR

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (HIGH COURT BILASPUR) ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर द्वारा कर्मचारियों की सेवा समाप्ति को अवैध करार देते हुए उसे निरस्त कर दिया है। न्यायमूर्ति ए.के. प्रसाद की एकलपीठ ने यह फैसला सुनाया। यह आदेश पंकज कुमार तिवारी सहित अन्य कर्मचारियों की याचिकाओं पर सुनाया गया, जिनकी सेवा बिना समुचित जांच प्रक्रिया के समाप्त कर दी गई थी।

मामला क्या है (HIGH COURT BILASPUR)
14 जून 2014 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था।

याचिकाकर्ता पंकज कुमार तिवारी ने समिति प्रबंधक पद के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उन्हें 14 फरवरी 2015 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया और 13 मार्च 2015 को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।

शिकायत और जांच (HIGH COURT BILASPUR)

बाद में एक शिकायतकर्ता दुर्गेश राजपूत द्वारा भर्ती प्रक्रिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। इस पर संभागायुक्त के निर्देश पर जांच समिति का गठन किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर बैंक प्रबंधन ने 4 नवंबर 2015 को पंकज तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब देने के बावजूद 23 नवंबर 2015 को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई।

अपीलों का सिलसिला (HIGH COURT BILASPUR)

पंकज तिवारी ने इस निर्णय को चुनौती देते हुए सबसे पहले संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर के समक्ष वाद प्रस्तुत किया, जिसने सेवा समाप्ति को सही ठहराया। इसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिकरण, बिलासपुर में अपील की गई, परंतु वहां भी अपील खारिज कर दी गई।

इसके बाद पंकज तिवारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और घनश्याम कश्यप के माध्यम से दाखिल याचिका में यह तर्क रखा गया कि पूरी चयन प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई थी। नियुक्ति के समय समस्त प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी, और कार्यभार ग्रहण भी पूर्ण औपचारिकताओं के साथ किया गया था।

न्यायालय की टिप्पणी (HIGH COURT BILASPUR)

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि शिकायत की जांच एकतरफा थी, और बिना उचित सुनवाई के कार्रवाई की गई। साथ ही यह भी कहा गया कि आयुक्त राजस्व को जांच का अधिकार नहीं था, इस आधार पर पूरी सेवा समाप्ति प्रक्रिया प्रशासनिक त्रुटियों से ग्रसित थी।

इन सभी तथ्यों पर विचार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने पंकज कुमार तिवारी सहित कुल 11 कर्मचारियों की याचिकाएं स्वीकार कीं, जिनमें मोहम्मद इमरान खान, चंदन प्रताप सिंह, सीमा देवांगन, चंचल कुमार दुबे, चंद्रशेखर कुर्रे, लेखा कश्यप, भूपेंद्र राठौर, नरेंद्र कुमार मिश्रा, अमित पटेल आदि शामिल हैं।

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत
Youth Murder in Raipur : युवक की सिर कुचलकर हत्या, WRS मैदान में मिली लाश
Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त
CG Plant Breaking News : नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा 🛑 टनल फर्नेस में आग से 4 झुलसे, 2 की गंभीर हालत
बुआ के साथ ठगी करने वाला भतीजा और बैंक मैनेजर गिरफ्तार, महिला आयोग की पहल से महिला को अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति में मिले 20 लाख रूपये

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Makhana Farming in Chhattisgarh
Makhana Farming in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मखाने की खेती को मिलेगा बढ़ावा, 4 राज्यों के 300 किसान होंगे शामिल

Makhana Farming in Chhattisgarh : कार्यशाला में किसानों…

Ramanujganj Minor Rape Case
Ramanujganj Minor Rape Case : नाबालिग से दुष्कर्म:घर में अकेली थी किशोरी, जान से मारने की धमकी देकर किया रेप; आरोपी गिरफ्तार

Ramanujganj Minor Rape Case : पुलिस ने शिकायत…

Rahul Gandhi Court Relief
Rahul Gandhi Court Relief : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द

Rahul Gandhi Court Relief : सुप्रीम कोर्ट ने…

Vaibhav Suryavanshi 204 Runs
Vaibhav Suryavanshi 204 Runs : युवराज सिंह की सलाह से वैभव सूर्यवंशी ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, 53 गेंदों में बनाए 204 रन

Vaibhav Suryavanshi 204 Runs : वैभव ने यह…

Umesh Ragde Threat Case
Umesh Ragde Threat Case : कारोबारी को धमकाने के आरोप में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े पर FIR, ऑडियो भी वायरल

Umesh Ragde Threat Case : पुलिस ने भारतीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?