CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू-कश्मीर में आसमान से आई आफत, रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत, 100 से ज्यादा लोग बचाए गए

जम्मू-कश्मीर में आसमान से आई आफत, रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत, 100 से ज्यादा लोग बचाए गए

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर स्थित रामबन के धर्मकुंड में रविवार सुबह अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक आई इस बाढ़ में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स लापता हो गया है और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ ही कई लोग अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नाले में पानी बढ़ गया और अचानक बाढ़ आ गई. ये पानी चेनाब पुल के पास धर्मकुंड गांव में घुस गया. गांव में पानी घुसने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

बाढ़ में बहे 100 घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में घुसे बाढ़ के पानी ने 100 घरों को पूरी तरह से तोड़ दिया है, जबकि 25 से 30 घरों में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, इलाके में पानी घुसने से कई लोग अपने-अपने घरों में फंस गए हैं, उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू टीम ने इलाके में अब तक 90 से 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

प्रशासन ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

इसी बीच रामबन जिले के डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है. डिप्टी कमिश्नर एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, रामबन जिले में खराब मौसम और भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सलाहों का पालन करने की सलाह दी जाती है. किसी भी आपात स्थिति के लिए 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष से 01998-295500, 01998-266790 संपर्क कर सकते हैं. सूचित रहें, सुरक्षित रहें!

In view of inclement weather and heavy rains in District Ramban, the public is advised to stay alert and follow safety advisories. For any emergency, feel free to contact the 24×7 District Control Room:
01998-295500, 01998-266790
Stay informed, stay safe! @diprjk@BaseerUlHaqIAS

— Deputy Commissioner (DEO), Ramban (@dcramban) April 20, 2025

बीजेपी नेता और सांसद जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रामबन शहर के आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश, भूस्खलन और तेज हवाएं चलीं. राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है और दुर्भाग्य से 3 लोगों की हो गई है और कुछ परिवारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

बीजेपी नेता ने कहा, ‘मैं उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी के लगातार संपर्क में हूं. जिला प्रशासन वक्त पर और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशंसा का पात्र है, जिसने कई बहुमूल्य जीवन बचाने में मदद की. वित्तीय और अन्य सभी प्रकार की राहत प्रदान की जा रही है.’

लोगों से की अपील

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि वो घबराएं नहीं, हम सब मिलकर इस प्राकृतिक आपदा से जीतेंगे. डीसी को बताया गया है कि यदि जरूरत पड़ी तो सांसद के निजी संसाधनों से भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं.

Bomb Thrown On Moving Car : बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार पर फेंका बम…3 जख्मी…CCTV में कैद हुई घटना…
Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो
Chhattisgarh Budget Growth: 35x Budget Surge, 5,000 करोड़ से 1.72 लाख करोड़ तक पहुंचा छत्तीसगढ़ का बजट
संजय जायसवाल को प्रशांत किशोर का खुला चैलेंज, ‘बिहार के सारे अपराधी जन सुराज में हैं तो…’
Big Breaking : कई जिलों के एसपी, 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी, अंजन को मिली अब ACB की कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?