CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तिरुपति लड्डू मामला: CBI की कार्रवाई से घी कारोबारियों में हड़कंप, कई दुकानें बंद, मालिक हुए अंडरग्राउंड

तिरुपति लड्डू मामला: CBI की कार्रवाई से घी कारोबारियों में हड़कंप, कई दुकानें बंद, मालिक हुए अंडरग्राउंड

By Newsdesk Admin
20/04/2025
Share

सीजी भास्कर 20 अप्रैल आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त मिलावटी तेल और घी के मामले के तार ग्वालियर से जुड़े हैं. यही वजह है कि इस मामले में CBI की स्पेशल टीम तीन दिन तक ग्वालियर में डेरा डाले रही. सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने दाल बाजार के कुछ तेल और घी कारोबारियों को नोटिस देकर तलब किया था. इस के बाद इंदरगंज और कोतवाली थाना क्षेत्र के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.कुछ व्यापारी सीबीआई की एसआईटी के बुलाने पर भी थाने नहीं पहुंचे तो टीम ने कोतवाली और इंदरगंज थाना की मदद ली और उनको थाना लाकर बयान लिए गए.

सीबीआई के ग्वालियर आने के बाद से दाल बाजार में कई फर्म के दफ्तर तक नहीं खुले हैं. कुछ खुले हैं तो वहां के मालिक लापता हैं. हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित सीबीआई की एसआईटी देश में दक्षिण से लेकर उत्तर तक के क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है.घी और तेल कारोबारी दुकान छोड़कर गायबदरअसल, तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद कांड की जांच में जुटी सीबीआई की एसआईटी ग्वालियर के दाल बाजार के आसपास डेरा जमाए हुए थी. पता लगा है कि सीबीआई सीपी ट्रेडिंग कंपनी मैना वाली गली के नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू, व्यापारी मोहित अग्रवाल, अजीत कुमार-राकेश कुमार के नोटिस लेकर आई थी. इन सभी कारोबारियों का घी और तेल के कारोबार से जुड़ाव है.जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था.

लेकिन व्यापारी डर के चलते नहीं मिले और अपने प्रतिष्ठान पर ताला लटकाकर गायब हो गए थे. मजबूरन स्पेशल टीम को कोतवाली और इंदरगंज थाना पुलिस की मदद लेनी पड़ी. टीम ने इंदरगंज सीएसपी रोबिन जैन व कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा से संपर्क करके मदद मांगी थी.ग्वालियर में तीन दिन तक डेरा डाले रही टीमइंदरगंज थाना और कोतवाली थाना पुलिस की मदद से उक्त व्यापारियों को सीबीआई के समक्ष पेश किया गया. जहां उनके बयान लिए गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ग्वालियर में तीन दिन तक डेरा डाले रही. ताजा जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम गंतव्य के लिए रवाना हो गई है. मामला गंभीर और हाई प्रोफाइल है. ऐसे में ग्वालियर पुलिस भी खुलकर बोलने से बच रही है.

P Chidambaram Controversial Statements: कांग्रेस को फंसाने वाले चिदंबरम के बयान, पार्टी में मची हलचल
ऊंचाई से गिर गए दो मजदूर भाई : कॉलोनी में काम करते समय हादसा, 11 KV करंट की चपेट में आए
Investment Chance : अगले हफ्ते बाजार में खुलेंगे तीन नए इश्यू, निवेशकों के लिए क्या खास मौका
2025 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की शासकीय अवकाशों की सूची, सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश मिला कर 96 दिवस की छुट्टियां घोषित
PhonePe UPI Circle Feature: UPI में आ गया नया फीचर अब पेमेंट करना होगा और आसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?