CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम की कीमत हुई 1 लाख के पार..

सोने ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 10 ग्राम की कीमत हुई 1 लाख के पार..

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

Contents
  • सोने की कीमतों में लगातार उछाल
  • एक महीने में इतना इजाफा

दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल आया. दिल्ली सर्राफा बाजार में 21 अप्रैल 2025 शाम 6.28 बजे तक 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 250 रुपये के आंकड़े को पार कर गया. कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं के चलते मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपये की तेजी आई थी, लेकिन शाम होते-होते सोने के भाव 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा हो गए.

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को पहले 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची. शुक्रवार को इसका मूल्य 20 रुपये घटकर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लेकिन, आज शाम में सोने के भाव में एकाएक तेजी आई और वह 1 लाख रुपये के पार चला गया.

सोने की कीमतों में लगातार उछाल

आज स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपये उछलकर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था. पिछले कारोबारी सत्र में यह मामूली गिरावट के साथ 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. मगर शाम 6 बजकर 28 मिनट पर 10 ग्राम सोने कीमत 1 लाख से ज्यादा हो गई.

सोने की कीमत पिछले वर्ष 31 दिसंबर से अबतक 20,850 रुपये या 26.41 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी हैं. चांदी की कीमतें भी 500 रुपये चढ़कर 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं. पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट बंद हुई थी.

एक महीने में इतना इजाफा

वहीं, एमसीएक्स पर 3 हफ्तों की बात करें तो गोल्ड की कीमतों में काफी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन में गोल्ड के दाम 90,717 रुपये प्रति दस ग्राम थे, जो बढ़कर 96,875 रुपये के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए. इसका मतलब है कि गोल्ड की कीमतों में 6,158 रुपये का इजाफा देखने को मिला है. यानी सोने ने निवेशकों को इस दौरान करीब 7 फीसदी की कमाई कराई है.

Gajmar Pahadi ECO Park : गजमार पहाड़ी पर इको-टूरिज्म की नई पहचान, 8 करोड़ की परियोजना से मिलेगा आधुनिक स्वरूप
Achanakmar Tiger Reserve Safari : 1 नवंबर से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व, जानिए समय और वाहन किराया
हैदराबाद-रायपुर इंडिगो फ्लाइट में AC फेल: यात्रियों ने 560 किमी सफर पंखा झलते हुए किया, टिकट रिफंड की मांग..
Teacher Suspension : शिक्षक ने क्लासरूम को बना लिया मदिरालय, रंगेहाथों पकड़ा गया, हुआ तत्काल सस्पेंड
दर्दनाक खबर: दवा लेकर घर लौट रही मां-बेटी कर रही थीं पटरी पार तभी आ गई एक्सप्रेस, चपेट में आने से दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

Korba Liquor Shop Protest
Korba Liquor Shop Protest : शराब दुकान शिफ्टिंग पर बढ़ा विरोध, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी धरने में शामिल

Korba Liquor Shop Protest :नीय लोगों का कहना…

DEO's Notice to the Teacher
DEO’s Notice to the Teacher : सोने की बाली गुम होने पर स्कूल में तंत्र-मंत्र!

DEO's Notice to the Teacher :शिक्षा विभाग का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?