CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए यूपी सरकार का हरित मिशन, मियावाकी से लेकर सोलर तक खास फोकस

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए यूपी सरकार का हरित मिशन, मियावाकी से लेकर सोलर तक खास फोकस

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

उत्तर प्रदेश , 23 अप्रैल 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए योगी सरकार ने हरित विकास को प्राथमिकता देते हुए कई अहम कदम उठाए हैं. शहरी हरियाली बढ़ाने से लेकर प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनः उपयोग तक, सरकार का लक्ष्य वायु प्रदूषण में कमी और पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है.

प्रदेश के नगर विकास विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 310 एकड़ क्षेत्र में जापानी मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराया जा चुका है. वहीं उपवन नीति के तहत 32 एकड़ क्षेत्र में वनीकरण किया जा रहा है, जिससे CO2 अवशोषण की क्षमता 30 गुना तक बढ़ाई जा सकेगी. वायु प्रदूषण और अर्बन हीट आइलैंड प्रभाव को कम करने के लिए “पीएम सूर्य घर योजना” के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की रफ्तार भी तेज है.

अब तक प्रदेश में एक लाख से अधिक रूफटॉप सोलर यूनिट लग चुकी हैं और हर दिन 500 से अधिक इंस्टॉलेशन किए जा रहे हैं. सरकार का लक्ष्य 2027 तक आठ लाख सोलर यूनिट्स लगाने का है. प्लास्टिक कचरे की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश में सड़क निर्माण में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग भी किया जा रहा है.

राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास

अब तक करीब 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक मिश्रित तकनीक अपनाई जा चुकी है, जिससे लगभग 2000 टन प्लास्टिक का निपटान संभव हुआ है. यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि सड़कों की मजबूती भी बढ़ाता है. सरकार के प्रयासों का असर राष्ट्रीय स्तर पर भी दिख रहा है.

वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए गए प्रयासों के चलते “नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम” में आगरा, फिरोजाबाद, झांसी और रायबरेली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. इस हरित अभियान से यूपी सरकार ने यह संकेत दे रही है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं. वहीं जलवायु संकट से निपटने की दिशा में राज्य की यह पहल एक मजबूत उदाहरण बनती जा रही है.

Chhattisgarh Budget Session: बजट सत्र की आज से शुरुआत, सदन में गूंजेंगे आर्थिक एजेंडे
VB-G Ram G Bill : VB-जी राम जी बिल पर लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष ने कागज फेंके, ध्वनिमत से विधेयक पारित
Reliance Russian Oil Deal: अमेरिकी दबाव के बाद बदली रणनीति, रिलायंस ने फिर खोला रूस से सस्ते तेल का रास्ता
क्या विदेशी फंडिंग के दम पर खड़ा हुआ था बांग्लादेश का छात्र आंदोलन? नेताओं ने क्रिप्टो में किया करोड़ों का निवेश
अमेरिकी नीति में बड़ा बदलाव: फिलिस्तीनी राष्ट्र अब लक्ष्य नहीं, मुस्लिम देश दें जमीन – इजरायली राजदूत का चौंकाने वाला बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?