CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ITM यूनिवर्सिटी में छात्रों में मारपीट, बस में हुए झगड़े का बदला लेने 4 छात्रों ने 2 को पीटा, हवाई फायरिंग भी की

ITM यूनिवर्सिटी में छात्रों में मारपीट, बस में हुए झगड़े का बदला लेने 4 छात्रों ने 2 को पीटा, हवाई फायरिंग भी की

By Newsdesk Admin 24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। ग्वालियर में आईटीएम यूनिवर्सिटी के छात्रों के 2 गुटों में विवाद हो गया। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के 2 छात्रों को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर फायरिंग भी की।

Contents
कॉलेज पहुंचा तो दोस्त ने बतायाधमकाया- आज बच गए, दोबारा नहीं बचोगेपुलिस छात्रों की तलाश में जुटी

घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के आईटीएम यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर बुधवार दाेपहर करीब 3 बजे की है। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को मामला दर्ज किया है।

कॉलेज जाते समय बस में मारपीट वाले छात्र और पीटने वाले छात्रों का झगड़ा हो गया था, इस झगड़े का बदला लेने छात्रों ने छात्रों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने घायल छात्रों की शिकायत पर चारों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज पहुंचा तो दोस्त ने बताया

ग्वालियर के बीरपुर थाना गिरवाई निवासी छात्र युवराज सिंह सिकरवार (21) ने अपने दोस्त कुणाल सिंह कुशवाहा के साथ झांसी रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह आईटीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ता है।

मेरी और दोस्त रोहित से बातचीत हो ही रही थी, तभी आलोक जादौन अपने साथी जतिन सिकरवार, शिवराज गुर्जर एवं कार्तिक के साथ कॉलेज के गेट पर आ गया। उन्हें देखकर रोहित प्रजापति वहां से चला गया।मैं घर जाने के लिए कॉलेज गेट के बाहर खड़ी अपनी बाइक की तरफ जा रहा था तभी आलोक जादौन और उसके साथी ने कहा कि रोहित प्रजापति को बुला। मैंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कहां गया है। इसी बात को लेकर आलोक और उसके साथी अपशब्द कहने लगे।

धमकाया- आज बच गए, दोबारा नहीं बचोगे

युवराज सिंह सिकरवार ने बताया कि जब मैने अपशब्द कहने से मना किया तो आलोक और उसके साथियों ने उसकी मारपीट करने लगे जिससे मुझे गंभीर चोट आई है।

उसी दौरान मुझे बचाने मेरा दोस्त कुणाल सिंह कुशवाह आया तो चारों ने उसके साथ भी लात-घूसों और डंडे से मारपीट कर दी।

इतना ही नहीं इस दौरान एक छात्र ने अपनी कमर से देसी कट्टा निकाल कर फायरिंग भी कर दी। उन्होंने हमें धमकाया कि आज तो तुम बच गए हो। अगर दोबारा अगर मिले तो जान से खत्म कर देंगे।

पुलिस छात्रों की तलाश में जुटी

पुलिस ने पीड़ित छात्रों की शिकायत पर मारपीट, फायरिंग सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। झांसी रोड पुलिस का कहना है कि किसी बात को लेकर आईटीआई कॉलेज के कुछ छात्रों में मारपीट हो गई थी, जिसमें चार छात्रों ने दो छात्रों के साथ मारपीट कर दी थी। मौके से खाली राउंड का खोखा भी मिला है। मारपीट और फायरिंग करने वाले चारों छात्रों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

PA Murder : मुख्यमंत्री के पीए हत्याकांड में नया मोड़, धनबाद पहुंची जांच टीम के सामने आया बड़ा खुलासा

Mother’s Honor Ceremony on World Mother’s Day today : वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए संगीत कार्यक्रम का आयोजन

A grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti : हजारों समाजजन हुए शामिल

Himanta’s magic works again in Assam: NDA विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Elon Musk vs OpenAI : कोर्ट में खुलीं अंदरूनी कलह की परतें, निजी डायरी ने बढ़ाई AI जंग की गर्मी

Newsdesk Admin 24/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PA Murder : मुख्यमंत्री के पीए हत्याकांड में नया मोड़, धनबाद पहुंची जांच टीम के सामने आया बड़ा खुलासा

सीजी भास्कर, 10 मई। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री…

Mother’s Honor Ceremony on World Mother’s Day today : वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए संगीत कार्यक्रम का आयोजन

Mother's Honor Ceremony on World Mother's Day today

A grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti : हजारों समाजजन हुए शामिल

A grand procession was taken out on Maharana…

Himanta’s magic works again in Assam: NDA विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

Himanta's magic works again in Assam

MI vs RCB Raipur Match
MI vs RCB Raipur Match : 10 साल बाद रायपुर में IPL का महामुकाबला, बारिश के साये में भिड़ेंगे MI और RCB

सीजी भास्कर, 10 मई : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

You Might Also Like

देश-दुनिया

PA Murder : मुख्यमंत्री के पीए हत्याकांड में नया मोड़, धनबाद पहुंची जांच टीम के सामने आया बड़ा खुलासा

10/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्य

Mother’s Honor Ceremony on World Mother’s Day today : वृद्ध और जरूरतमंद महिलाओं के लिए संगीत कार्यक्रम का आयोजन

10/05/2026

A grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti : हजारों समाजजन हुए शामिल

10/05/2026
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

Himanta’s magic works again in Assam: NDA विधायक दल के नेता चुने गए सरमा, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?