CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला आतंकवाद तो भारत के मौलाना ने भी दिया जवाब, जानें क्या कहा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला आतंकवाद तो भारत के मौलाना ने भी दिया जवाब, जानें क्या कहा

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रेल। Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बेहद कड़े कदम उठाए हैं, इसी क्रम में मोदी सरकार ने फैसला लेते हुए 1960 की सिंधु जल संधि पर भी रोक लगा दी है l

UP News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच काफी मुद्दों पर तनाव बढ़ता दिख रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ऐसा बयान सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादियों का समर्थन करता रहा है। अब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर AIMPLB के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैl

AIMPLB के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कहा, कि –

“पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का ये बयान सामने आया है कि पाकिस्तान पिछले 30 साल से आतंकवाद को वितपोषित कर रहा है, ये बहुत अफसोसनाक और घिनौना बयान है। भारत पहले दिन से ये बात कहता आया है। अंतर्राष्ट्रीय समूहों को भी आगे आकर पाकिस्तान से हर तरह की दहशतगर्दी को खत्म करना चाहिए। भारत को पाकिस्तान से अपने तमाम डिप्लोमेटिक रिश्ते खत्म करे जिससे हमें हमेशा के लिए दहशतगर्दी से निजाद हासिल हो सके l”

बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने पिछले तीन दशकों से आतंकवादी संगठनों को समर्थन, ट्रेनिंग और पैसे दिया है। उन्होंने इसे एक गलती बताया, जिसके लिए पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा।

ख्वाजा आसिफ ने कबूलनामा करते हुए कहा हम पिछले तीन दशकों से अमेरिका और पश्चिम, जिसमें ब्रिटेन भी शामिल है के लिए यह गंदा काम करते आ रहे हैं।‌ हालांकि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है l

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बेहद कड़े कदम उठाए हैं, इसी क्रम में मोदी सरकार ने फैसला लेते हुए 1960 की सिंधु जल संधि पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को भी रद्द कर दिया है और पाकिस्तान हाई कमीशन को स्टाफ की संख्या करने को कहा है।

महाराष्ट्र में शरद पवार को बड़ा झटका, जितेंद्र आव्हाड के करीबी और एनसीपी-SP के ये नेता शिवसेना में शामिल
लखनऊ कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: झूठे गैंगरेप केस में महिला दोषी करार, 2 लाख जुर्माने के साथ मिली सजा
हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश: क्या अब यौन शोषण के झूठे आरोप लगाने वालों पर होगी सख्ती?
Kolkata Airport Fire  : ATC बिल्डिंग में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका
पांच बच्चों की मां अचानक हो गई गायब, 7 दिन बाद पति रोते-रोते पहुंचा थाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Bhagwati Sahu Story Collection
Bhagwati Sahu Story Collection : डॉ. भगवती साहू के कहानी संग्रह ‘राहगीर’ का विमोचन

‘राहगीर’ का विमोचन बुधवार को सिविक सेंटर स्थित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?