CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में शरद पवार को बड़ा झटका, जितेंद्र आव्हाड के करीबी और एनसीपी-SP के ये नेता शिवसेना में शामिल

महाराष्ट्र में शरद पवार को बड़ा झटका, जितेंद्र आव्हाड के करीबी और एनसीपी-SP के ये नेता शिवसेना में शामिल

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

महाराष्ट्र , 09 मई 2025 :

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा क्षेत्र के कलवा, खारेगांव और विटावा क्षेत्रों के छह पूर्व पार्षद गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए. इन नेताओं के आने से ठाणे में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले शिवसेना की स्थिति और मजबूत हो गई है. शिवसेना में शामिल होने वालों में ठाणे नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मिलिंद पाटिल, पूर्व पार्षद मनाली पाटिल, महेश साल्वी, मनीषा साल्वी, सुरेखा पाटिल (जो ठाणे महिला एनसीपी-एसपी की पूर्व अध्यक्ष थीं) और सचिन म्हात्रे शामिल हैं.

इन्होंने शिवसेना का भगवा झंडा और धनुष-तीर का चुनाव चिह्न अपनाकर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली. इन नेताओं का शिवसेना में शामिल होना शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (SP) के लिए बड़ा झटका है, खासकर कलवा-मुंब्रा के विधायक जितेंद्र आव्हाड के लिए यह एक बड़ा झटका हैस क्योंकि ये सभी नेता उनके करीबी सहयोगी थे.

शिवसेना ने कहा, “हमारी पार्टी सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे साल जनता के लिए काम करती है. एकनाथ शिंदे का जनता के प्रति समर्पण का भाव दूसरी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हमारी पार्टी से जोड़ रहा है. ठाणे जिले के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन सैकड़ों लोग शिवसेना में शामिल हो रहे हैं और हमारी पार्टी का विस्तार हो रहा है. ठाणे नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न दलों के 78 से अधिक पार्षद पहले ही शिवसेना के साथ जुड़ चुके हैं.”

नगर निगम चुनाव में शिवसेना को मिल सकती है बढ़त

यह बदलाव ठाणे की सियासत में शिवसेना के लिए एक बड़ी जीत है. नए नेताओं के शामिल होने से पार्टी को संगठन और जनसमर्थन दोनों में फायदा होगा. सियासी जानकारों का कहना है कि इससे नगर निगम चुनाव में शिवसेना को बढ़त मिल सकती है. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के 6 मई को जारी उस निर्देश का स्वागत किया है, जिसमें उसने राज्य चुनाव आयोग से चार महीने के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए कहा था.

एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी महायुति- देवेंद्र फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा कि कुछ स्थानों को छोड़कर, बीजेपी नीत महायुति, जिसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) भी शामिल हैं, एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. इन चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण लागू होगा. हमें खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें चार महीने के भीतर चुनाव कराने के लिए कहा है. हम इसका तहे दिल से स्वागत करते हैं. हम राज्य चुनाव आयोग से अनुरोध करेंगे कि वह नगर निकायों के चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दे.”

QR Code Ransom Case : ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा का अपहरण, क्यूआर कोड भेज मांगी फिरौती
मांझी का ‘विस्फोटक’ आरोप: तेज प्रताप का घर से निकाला जाना लालू का ‘षड्यंत्र’, ऐश्वर्या को छलने की तैयारी?
PM Research Innovation Fund : शोध में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने किया एक लाख करोड़ के कोष का शुभारंभ
राकेश टिकैत को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार? किसान संगठनों का इंसाफ के लिए हल्ला बोल
3000 करोड़ का महा-घोटाला : बेंगलुरु की कंपनी से ऑपरेट हो रहा था देश का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Goat Theft : बकरा चोरी के पीछे निकला बड़ा खेल, दूसरे राज्य से आकर ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीजी भास्कर, 29 जून। जिले में लगातार हो…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : जंगल से आई खुशखबरी ने बढ़ाई उम्मीद, कैमरे में कैद हुआ ऐसा दुर्लभ नजारा जिसने चौंकाया

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह ठाकुर सीजी भास्कर, 29…

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?