CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बंदूक से आतंकवाद कंट्रोल होगा, खत्म नहीं…उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में बताया समाधान

बंदूक से आतंकवाद कंट्रोल होगा, खत्म नहीं…उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में बताया समाधान

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर 28 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विशेष विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा, हम बंदूक के जरिए आतंकवाद को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन उसको खत्म नहीं कर सकते हैं. यह खत्म तब होगा जब लोग हमारे साथ होंगे और आज लगता है कि लोग हमारे साथ है.सीएम ने अपने संबोधन के दौरान इस अटैक में मारे गए सभी 26 टूरिस्ट के नाम लिए. सीएम ने कहा, उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक, अरुणाचल से लेकर गुजरात, जम्मू कश्मीर, केरला और बीच की सारी रियासतें पूरा मुल्क इस हमले के लपेट में आया है. जम्मू कश्मीर में यह पहला हमला नहीं है,

लेकिन बीच का ऐसा एक वक्त आया था कि यह हमले रुक गए थे. इसी के बाद पहलगाम का यह हमला 21 साल के बाद इतना बड़ा हमला हुआ है.“J&K की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी नहीं है”सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, हमें लग रहा था जो पहले आतंकी हमले हुए हैं यह हमारा इतिहास है, लेकिन पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ बदकिस्मती से इसने वह हालात पैदा कर दिए हैं जब हमें लग रहा है पता नहीं दूसरा हमला कहां होगा. 26 लोगों को हमने जब श्रद्धांजलि पेश की मेरे पास अल्फाज नहीं है कि क्या कहूं उनके घर वालों से माफी मांगू यह जानते हुए के जम्मू कश्मीर की सुरक्षा जम्मू कश्मीर की सिक्योरिटी जम्मू कश्मीर के लोगों की चुनी हुई सरकार की जिम्मेदारी नहीं है.सीएम ने कहा, यहां के पर्यटक मंत्री होने की जिम्मेदारी के नाते हमने इन लोगों को दावत दी थी कि आप जम्मू कश्मीर आए लेकिन वापस नहीं भेज पाया.

मैं इन लोगों से माफी तक नहीं मांग पाया. मैं इन लोगों को क्या कहूं जिन्होंने अपने पिता को खून में लिपटा हुआ देखा. उस नेवी अवसर की विधवा को जिसको शादी हुए ही चंद दिन हुए थे.“हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया”लोगों का दर्द बयान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ लोग आए जिन्होंने मेरे से पूछा कि हमारा कसूर क्या था, हम यहां पर छुट्टी मनाने आए थे, लेकिन अब जिंदगी भर हमें इस पहलगामस हमले का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. जिन लोगों ने यह किया कहने को यह कहते हैं कि हमारी भलाई के लिए किया क्या हमने इनको कहा था कि हम यह चाहते हैं, क्या यह हमारी इजाजत से हुआ, हम में से कोई भी इस आतंकी हमले के साथ नहीं है. इस हमले ने हमें अंदर से खोखला कर दिया है.सीएम ने कहा, बहुत मुश्किल है इन हालातों में रोशनी ढूंढना, पहली बार 26 साल में मैंने जम्मू कश्मीर में इस तरीके से लोगों को बाहर आते देखा है और लोग बाहर आतंकवाद के खिलाफ बाहर आए.

शायद ऐसा कोई गांव हो जहां पर इस आतंकी हमले की मजामत ना हुई हो. आतंकवाद का खात्मा तब होगा जब लोग हमारे साथ होंगे. जामिया मस्जिद में 2 मिनट की खामोशी इस हमले के बाद रखी गई और इस मस्जिद में खामोशी का मतलब क्या है यह हम समझते हैं.स्टेटहूड को लेकर क्या कहा?सीएम ने जम्मू-कश्मीर के निवासी आदिल का जिक्र करते हुए कहा, आदिल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर पर्यटकों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी. जम्मू कश्मीर की सुरक्षा इलेक्ट हुकूमत की जिम्मेदारी नहीं है लेकिन मैं यह मौका इस्तेमाल कर के राज्य का दर्जा की मांग नहीं करूंगा. उन्होंने आगे कहा, स्टेटहूड की बात हम करेंगे लेकिन अभी मौका नहीं है. हम इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं और उन परिवारों के साथ खड़े हैं जिन्होंने अपने खोए हैं.

पीएम मोदी ने सुनाई बालाघाट की सूमा की सक्सेस स्टोरी:मन की बात में कहा- दीदी कैंटीन और थर्मल थैरेपी से बनीं आत्मनिर्भर
Bhandara Sand Mafia Attack : अवैध रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, बोलेरो से पलटा दी सरकारी कार — बाल-बाल बची अफसर और उनके पति की जान
Amit Shah visit Chhattisgarh : अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल
Digital Census Security : डिजिटल जनगणना में ‘नो लोकल स्टोरेज’ सिस्टम लागू, डेटा सीधे सर्वर पर होगा सुरक्षित
High-voltage clash in Ahmedabad : RCB vs GT आज आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?