CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पिस्टल दिखाकर दुल्हन को उठा ले गए थे ‘बदमाश’ वीडियो जारी कर बोली- “मैंने ही तो बुलाया था”

पिस्टल दिखाकर दुल्हन को उठा ले गए थे ‘बदमाश’ वीडियो जारी कर बोली- “मैंने ही तो बुलाया था”

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल। शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन का पिस्टल के नोंक पर हुए अपहरण मामले में अब आया नया मोड़ आ गया है। पूरे मामले का खुलासा एक वायरल वीडियो के आधार पर हुआ। इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन वायरल वीडियो में अपहरण वाली दुल्हन माला के साथ उसका पति बन चुका प्रेमी दिखाई दे रहा है। घटना बिहार के दरभंगा की है।

Contents
  • दुल्हन ने किडनैपिंग की बात से किया इंकार :
  • प्रेमी के साथ की कोर्ट मैरिज :
  • पिस्टल दिखाकर दुल्हन को उठा ले गए थे ‘बदमाश’
  • लड़की वालों से सारा खर्च वसूलने पर अड़ा दूल्हा :

दुल्हन ने किडनैपिंग की बात से किया इंकार :

दोनों ने खुद वीडियो वायरल कर पूरे मामले का खुलासा किया है। वायरल वीडियो में दुल्हन माला ने पिस्टल के बल अपहरण की बात से साफ इनकार किया है और अपने प्रेमी संग खुद भाग कर शादी करने की बात कबूल की है।

विडियो में दुल्हन ने साफ कहा है कि घरवालों के दबाब के कारण वह अरेंज मैरेज कर रही थी लेकिन माता पिता ने किया जो उसे मंजूर नहीं था।‌ शादी के बाद उसने खुद अपने प्रेमी मनीष कुमार यादव को फोन कर बुलाया था और रास्ते में अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भाग गयी फिर मंदिर में जाकर शादी की थी।

प्रेमी के साथ की कोर्ट मैरिज :

इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज भी की है और वह इसके सबूत भी दिखा रही है। इतना ही नहीं माला ने यह भी कहा की उसका कोइ अपहरण नहीं हुआ है, न ही अपहरण में कोई हथियार प्रयोग किया गया था हालांकि अब भी माला और मनीष पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।

आपको बता दें की दरभंगा पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार 25 अप्रैल को शादी के बाद दुल्हन जब 26 अप्रैल को अपने ससुराल जा रही थी तभी बीच रास्ते से पिस्टल के बल चार बाइक पर आठ हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन का अपहरण कर लिया था। 

पिस्टल दिखाकर दुल्हन को उठा ले गए थे ‘बदमाश’

दुल्हन माला कुमारी विदाई में दूल्हा संजय राम के साथ बोलेरो गाड़ी से निकली थी। बोलेरो गाड़ी में दूल्हा दुल्हन के आलावा दूल्हे का बहनोई और दुल्हन का एक भाई पप्पू राम भी सवार थे।

सभी लोग मधुबनी से निकलकर दरभंगा अपने गांव घनश्यामपुर पहुंचते तभी सकतपुर थाना इलाके के सुतरिया पुल के पास चार बाइक पर आठ हथियार बंद लोगो ने दुल्हन की बोलेरो गाड़ी को रुकवाया और पिस्टल की नोंक पर दुल्हन को अगवा कर अपने साथ लेकर निकल गए थे।

भागने से पहले सभी हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी भी दी थी।

लड़की वालों से सारा खर्च वसूलने पर अड़ा दूल्हा :

लिखित शिकायत के अनुसार हथियार के बल अपहरण करने पहुंचे बदमाश में से एक की पहचान लड़की के भाई पप्पू राम ने की थी, जिसका नाम भी आवेदन में मनीष कुमार यादव दिया गया है।

आवेदन के अनुसार आरोपी मनीष कुमार यादव दुल्हन के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस पीड़ित कि लिखित शिकायत के बाद पूरे मामले को अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुट गयी थी। 

घटना के बाद पीड़ित दूल्हा संजय राम इस घटना से इतना आहत हुआ है कि अब वह अपने शादी का पूरा खर्च न सिर्फ लड़की वालों से वसूल करना चाहता है बल्कि दुल्हन को अगर पुलिस खोज कर भी लाती है तो उसे वह अपनाने को तैयार नहीं है।

IAS wife suicide note IPS officer Puran Kumar: चंडीगढ़ में IPS अफसर ने की आत्महत्या, 9 पन्नों का सुसाइड नोट और वसीयत बरामद
Online betting racket busted :नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, ‘तीन पैनल 777’ से खेल चल रहा था
Raipur Jewellery Fraud Case: रायपुर में सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, ज्वैलरी पहनकर ‘पैसे लाते हैं’ कहकर फरार हुआ दंपती
उन्नत कृषि थीम पर मनी भक्त कर्मा माता जयंती, उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए मुख्य अतिथि
Vote Theft Rally Controversy: वायरल वीडियो ने कांग्रेस की रैली पर खड़े किए सवाल, भीड़ जुटाने के आरोपों से सियासी भूचाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?