CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में टीचर्स और स्कूलों का एडजस्टमेंट प्लान: पेरेंट्स समर्थन में, शिक्षक संघ और कांग्रेस ने जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ में टीचर्स और स्कूलों का एडजस्टमेंट प्लान: पेरेंट्स समर्थन में, शिक्षक संघ और कांग्रेस ने जताई नाराजगी

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण यानी री-एडजस्टमेंट शुरू करने का फैसला लिया है। मतलब ये कि “सरकार ने तय किया है कि स्कूलों और शिक्षकों को जरूरत और संख्या के हिसाब से दोबारा व्यवस्थित किया जाएगा।”

और आसान भाषा में समझें तो, जहां जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, वहां से हटाकर उन्हें उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षक नहीं हैं या बहुत कम हैं। ऐसा ही स्कूलों के लिए होगा, जरूरत के हिसाब से 2 स्कूलों को मर्ज किया जाएगा।

सरकार ने इसकी टाइमलाइन भी जारी कर दी है। इस फैसले से शिक्षकों में खासी नाराजगी है, जबकि पेरेंट्स एसोसिएशन इसे बच्चों के हित में बता रहा है। वहीं कांग्रेस इसे स्कूलों को बंद करने की साजिश करार दे रही है।

फैसले से नाराज शिक्षक संघों की दलील

  • कुछ प्राइमरी स्कूलों में 5 क्लास के लिए सिर्फ दो ही टीचर रह जाएंगे, इससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर असर पड़ेगा।
  • एक ही टीचर को अब क्लास पढ़ाने के साथ-साथ मिड-डे मील, डॉक्यूमेंट, रिपोर्ट सब खुद संभालना पड़ेगा।
  • पहले से 57,000 से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं, प्रमोशन नहीं हुआ, नई भर्ती नहीं हो रही, उल्टा जो हैं उन्हें भी इधर-उधर भेजा जा रहा है।
  • 2024 में भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ था और तब प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब बिना समीक्षा के फिर से वही ऑर्डर लागू किया जा रहा है।

फैसले के समर्थन में पेरेंट्स एसोसिएशन

इसी बीच छत्तीसगढ़ के पेरेंट्स एसोसिएशन का कहना है कि, गांवों के सुनसान स्कूलों में पढ़ाई ठप थी, जबकि शहरों में टीचर खाली बैठ रहे थे। युक्तियुक्तकरण से हर स्कूल में कम-से-कम दो-तीन शिक्षक होंगे, मिड-डे मील और क्लासरूम की देख-रेख बेहतर होगी।

  • शहरों में हजारों शिक्षक ‘अतिशेष’ हैं यानी जरूरत से ज्यादा हैं।
  • गांव के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक वहां भेजना जरूरी है।
  • इससे पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी, स्कूलों की हालत सुधरेगी।

कांग्रेस ने किया विरोध – बोली, यह स्कूल बंद करने की साजिश है

कांग्रेस ने युक्तियुक्तकरण को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है पार्टी प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने इस पूरे फैसले को ‘शिक्षकों का भयादोहन और स्कूल बंद करने की साजिश’ करार दिया है।

प्रवक्ता वर्मा कहते हैं कि ‘बिना किसी बातचीत के हजारों स्कूलों को बंद और रिक्त पदों को खत्म करने की ठगी है यह युक्तियुक्तकरण। पहले प्रमोशन, ट्रांसफर नीति और नई भर्ती पूरी हों, फिर इस तरह का बैलेंस बनाया जाए।’

कांग्रेस के आरोप

  • सरकार का असली मकसद हजारों स्कूल बंद करके रिक्त पद खत्म करना है।
  • 57000 पद खाली हैं, न प्रमोशन हुआ, न भर्ती
  • युक्तियुक्तकरण के नाम पर बचा-खुचा ढांचा कमजोर किया जा रहा।
  • यह फैसला बिना किसी सलाह और सुझाव के थोप दिया गया, जो लोकतांत्रिक नहीं है।
  • इससे स्कूलों से जुड़े रसोईया, सफाईकर्मी और महिला समूहों की भी रोज़ी-रोटी पर असर पड़ेगा।
Government Office Fire : फाइलों के ढेर में उठी लपटें, मछली पालन विभाग के दफ्तर में आग से मचा हड़कंप
AI Matrimonial Fraud : एआई से बनाई युवतियों की तस्वीरें, शादी का झांसा और करोड़ों की ठगी, दुर्ग का आरोपी कानपुर से गिरफ्तार
Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य-उत्तर जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
Bilaspur High Court Judgment : रिश्ता टूटा तो नहीं बन जाता अपराध, सहमति से चले लंबे संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता: हाई कोर्ट
Raipur Municipal Corporation Meeting: 29 अक्टूबर को होगी नगर निगम की सामान्य सभा, 16 एजेंडों पर चर्चा और महापौर मीनल पेश करेंगी दूसरा बजट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi On Paper Leak
Rahul Gandhi On Paper Leak : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- प्रधानमंत्री युवाओं से मांगें माफी

पेपर लीक (Rahul Gandhi On Paper Leak) मामले…

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी…

खाड़ी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा वैश्विक मंच पर उठा, संसद में सरकार ने दी जानकारी

  सरकार ने संसद में बताया है कि…

कार्यक्रम में गीत गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से हुई मौत

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?